चिनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए जापान की नौसेना में नया ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ शामिल

टोकिओ, दि. २४: चीन द्वारा ‘साऊथ चायना सी’ और ‘ईस्ट चायना सी’ में चल रहीं आक्रामक गतिविधियों को रोकने के लिए जापान ने अपनी रक्षासिद्धता बढ़ाने पर जोर दिया है| इसी सिद्धता में एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव रहनेवाला ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ श्रेणी का प्रगत युद्पोत बुधवार को जापान की नौसेना में शामिल हुआ| २८ विमान और हेलिकॉप्टर्स और ४०० सैनिकों की तैनाती की क्षमता रखनेवाला यह युद्धपोत, जापान की नौसेना का चौथा ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ है| चिनी पनडुब्बियाँ और विध्वसंक जहाजों का मुकाबला करने हेतु ही इसे बनाया गया है|

 ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’

‘चीन साऊथ चायना सी क्षेत्र में नये अड्डे बनाकर विद्यमान हालात बदलने की कोशिश कर रहा है| इसके अलावा चीन की अन्य गतिविधियाँ भी आंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का माहौल पैदा करने वालीं साबित हो रही हैं’ इन शब्दों में जापान के उपरक्षा मंत्री ताकायुकी कोबायशी ने ‘कागा’ यह नया ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ श्रेणी का युद्धपोत नौसेना में शामिल कराने का समर्थन किया| केवल चार साल पहले जापान का ‘इझुमो’ यह प्रगत ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ नौसेना में शामिल हुआ था|

‘कागा’ यह नया युद्धपोत ‘इझुमो’ का ‘सिस्टर शिप’ बतौर जाना जाता है| यह पश्‍चिमी जापान के ‘कुरे’ इलाके में तैनात किया जायेगा| लगबग ८१४ फीट लंबाई रखने वाले इस विध्वसंक में नौ हेलिकॉप्टर्स, ‘सी-रैम मिसाईल्स यंत्रावली’, ‘एईएसए रडार’ और ‘फैलान्स’ यंत्रावली तैनात कर दी गई है| जापान के नज़दीक के ‘ईस्ट चायना सी’ में चिनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान रखने के लिए यह ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ उपयुक्त होगा, ऐसा दावा सूत्रों ने किया है|

नये ‘हेलिकॉप्टर कैरिअर’ के शामिल होने के बाद जापानी नौसेना के बड़े युद्धपोतों की संख्या चार पर पहुँची है| इस युद्धपोत के साथ जापानी नौसेना में युद्धपोतों की तादाद १२४ तक जा पहुँची है| इसीके साथ जापान की नौसेना यह दुनियाभर की पाँचवे क्रमांक की नौसेना साबित हुई है| ५० हज़ार से ज्यादा जवान, २०१ विमान और १४५ हेलिकॉप्टर रहनेवाली जापानी नौसेना, ‘एैंटी सबमरिन वॉरफेअर’ में प्रगत नौसेना मानी जाती है|

जापान के प्रधानमंत्री शिंझो ऍबे ने पिछले कुछ सालों में देश की रक्षासिद्धता को बढ़ाने के लिए आक्रामक कदम उठाये हैं| इसमें रक्षासंबंधित नीति और भी आक्रामक करने के साथ ही, हथियारसामग्री बढ़ाने की कोशिशें शामिल हैं| पिछले पाँच सालों से जापान के रक्षाखर्च में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है| इस साल रिकार्ड ४३ अरब डॉलर का प्रावधान किया गया है|

इस बढ़ते रक्षासामर्थ्य के ज़ोर पर, जापान के विद्यमान प्रभावक्षेत्र से परे जाकर वर्चस्व निर्माण करने की गतिविधियाँ जापान ने शुरू की हैं| उन्हीं के एक हिस्से के बतौर, ‘इझुमो’ यह जापानी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत तीन महीने की यात्रा पर भेजा जानेवाला है| इस कालावधि में यह युद्धपोत ‘साऊथ चायना सी’ के साथ सिंगापुर, इंडोनेशिया और फिलिपिन्स इन आग्नेय एशियाई देशों की यात्रा करनेवाला है| इस कालावधि में जापानी युद्धपोत अमरिकी नौसेना के साथ विशेष अभ्यास करनेवाला है| चीन ने जापान के इस युद्धपोत के सफर पर सख़्त ऐतराज़ जताया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.