विजय मल्ल्या के प्रत्यार्पण को ब्रिटन राज़ी

नयी दिल्ली, दि. २४: नौ हजार करोड रुपये का कर्ज डुबोकर ब्रिटन में पलायन करनेवाले विजय मल्ल्या के प्रत्यार्पण की भारत की दरख्वास्त ब्रिटन सरकार ने मान ली है| जल्द ही, ब्रिटीश न्यायालय मल्ल्या के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर सकता है, ऐसी जानकारी भारत के विदेशमंत्रालय ने दी है|

लगभग १७ सरकारी और निजी बैंको से करोड़ों रुपये का कर्ज लेनेवाले विजय मल्ल्या ने, दो साल पहले ब्रिटन में पलायन किया था| ‘किंगफिशर एअरलाईन्स’ घाटे में जाने के बाद मल्ल्या ने कर्ज की किश्ते चुकाना बंद किया था| इसके बाद बैंको द्वारा लगातार कर्ज के सिलसिले में पृष्ठपोषण किया जाने के बावजूद भी मल्ल्या ने कर्ज चुकता करने के लिए कुछ भी ना करने के कारण, आखिरकार बैंको ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रिझर्व्ह बैंक के नियमानुसार मल्ल्या को ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित किया गया| जाँच में यह सामने आया कि विजय मल्ल्या ने ‘एअरलाईन्स’ के लिए लिये कर्ज का इस्तेमाल अन्य जगहों पर किया| साथ ही, अपनी पूरी संपत्ति का खुलासा मल्ल्या ने बैंको के सामने नहीं किया है, ऐसा भी इल्जाम लगाया गया है| इसी के साथ, कुछ बैंको ने मल्ल्या को दिए कर्ज के लिए दी मंज़ुरी भी शक के घेरे में है|

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लाँडरिंग का मामला दर्ज करने के बाद, अदालत ने उनको ‘फरार’ घोषित किया था| साथ ही, मल्ल्या की संपत्ति ज़ब्त कर दी गयी है| ‘मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड सकता’ इस ठाठ में मल्ल्या ब्रिटन में आराम से रह रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए, ‘मुझे बली का बकरा बनाया जा रहा है’ ऐसे इल्ज़ाम लगा रहे हैं| पिछले साल से भारत सरकार मल्ल्या को वापिस लाने की कोशिश कर रही है| इसीलिए ब्रिटन सरकार के पास मल्ल्या के प्रत्यार्पण की दरख़्वास्त की गई है| इससे पहले भारत में अलग-अलग मामलों में, मल्ल्या के खिलाफ अदालत ने गैरज़मानती वॉरंट निकाला है| इसी वजह से मल्ल्या के प्रत्यार्पण के प्रक्रिया को बल मिला था|

भारत ने मल्ल्या के प्रत्यार्पण के लिए की हुई दरख़्वास्त ब्रिटन सरकार ने मान ली है| साथ ही, अगली कार्रवाई के लिए वेस्टमिन्स्टर अदालत के सामने मल्ल्या के प्रत्यार्पण का हुक़्म जारी करने का प्रस्ताव ब्रिटन सरकार ने रखा है, ऐसी जानकारी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता गोपाळ बागले ने दी|

अदालत की ओर से संबंधित प्रस्ताव पर जल्द से जल्द निर्णय आ सकता है और ब्रिटिश अदालत मल्ल्या के प्रत्यार्पण के बारे में आदेश देगी, ऐसा बागले ने कहा| यह विजय मल्ल्या के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.