‘ईस्ट चायना सी’ क्षेत्र में चीन के विरोध में जापान को अमरीका से सहायता की उम्मीद

हाँगकाँग – ‘ईस्ट चायना सी’ में जारी चीन की आक्रामकता के विरोध में जापान को अमरीका के नए राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन से सहयोग की उम्मीद होने का आवाहन जापान ने किया हैं। बायडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए जेक सुलिवैन और जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिगेरू कितामूरा के बीच इस मुद्दे पर बातचीत होने की जानकारी सामने आ रही हैं। ‘ईस्ट चायना सी’ के सेंकाकू द्विपों के क्षेत्र में चीन के जहाज़ों ने कुछ दिन पहले ही घुसपैठ की थी। जापान के तटरक्षक बल के जहाज़ों ने उचित समय पर कार्रवाई करके चीन के जहाज़ों को खदेड़ा था।

east-china-sea-japanअमरीका के नए राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिगेरू कितामूरा उपस्थित थे। बायडेन के शपथ ग्रहण के बाद कितामूरा और अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नियुक्त किए गए सुलिवैन के बीच ‘ईस्ट चायना सी’ के मुद्दों पर बातचीत होने का दावा किया जा रहा हैं। हाँगकाँग स्थित अखबार ने प्रसिद्ध की हुई जानकारी के अनुसार कितामूरा ने ‘ईस्ट चायना सी’ में जारी चीन की आक्रामकता को रोकने के लिए बायडेन प्रशासन से सहयोग की उम्मीद होने की बात कही हैं।

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवैन ने भी जापान और अमरीका में हुए रक्षा विषयक समझौते के अनुसार बायडेन प्रशासन जापान की सुरक्षा के लिए अमरीका वचनबद्ध होने की बात स्पष्ट की। इसके साथ ही जापान की संप्रभुता को खतरनाक साबित होनेवाली किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई को अमरीका विरोध करेगी, यह बयान सुलिवैन ने किया।

इससे पहले नवंबर महीने में भी जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बायडेन के साथ की हुई चर्चा के दौरान भी ‘ईस्ट चायना सी’ और सेंकाकू द्विपों का मुद्दा उपस्थित किया था। ऐसें में बायडेन ने भी सुरक्षा के मुद्दों पर जापान को आश्‍वस्त किया था। लेकिन, अमरीका के नए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की चीन संबंधित भूमिका को लेकर जापान में लष्करी विश्‍लेषक आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

east-china-sea-japanचीन से जापान की संप्रभुता के लिए होनेवाला खतरा प्रतिदिन बढ़ रहा हैं। चीन के गश्‍तीपोत जापान की समुद्री सीमा में कर रहीं घुसपैठ अभी बंद नही हुई हैं। इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के खिलाफ सख्त भूमिका अपनाई थी। लेकिन, अमरीका के नए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन चीन के खिलाफ उतनी सख्त भूमिका नही अपनाएंगे, ऐसी संभावना जापान के लष्करी विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे हैं।

इसी बीच, ‘साउथ चायना सी’ के क्षेत्र में समुद्री एवं हवाई यात्रा पर चीन अन्य देशों पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा हैं। चीन की यह हरकत संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों के विरोधी हैं, ऐसी बड़ी तीखीं आलोचना जापान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामने की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.