युरेनियम संवर्धन बढाने का ईरान ने किया ऐलान – ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रान्स ने जताई कडी चिंता

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान/बर्लिन: ‘वर्ष २०१५ में हुए समझौते के अनुसार परमाणु कार्यक्रम पर लगाया कोई भी प्रतिबंध ईरान आगे से स्वीकारेगा नही| अब ईरान युरेनियम का अमर्याद संवर्धन भी शुरू करेगा और परमाणु कार्यक्रम को गति देगा, यह ऐलान ईरान की सरकारी समाचार चैनल ने किया है| अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों का निषेध करने के लिए ईरान यह निर्णय कर रहा है, यह दावा भी इस चैलन ने किया| ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रान्स ने ईरान के इस ऐलान पर चिंता व्यक्त की है और ईरान परमाणु समझौते की तय सीमा का उल्लंघन ना करें, यह निवेदन भी किया है|

कुछ घंटे पहले ईरान की रोहानी सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी| इस बैठक के बाद पश्‍चिमी देशों के साथ किए गए परमाणु समझौते के नियमों के दायरे में ईरान बंधा नही रहेगा, यह घोषित किया गया| ईरान के इस निर्णय की जानकारी वर्णित समाचार चैनल ने सार्वजनिक की है| ‘पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते की तकनीकी बातों पर ईरान अभीतक पालन कर रहा था| पर, अब यह परमाणु समझौता शेष रहा है क्या? यह सवाल वर्णित समाचार चैनल ने किया है|

इसके आगे अपने परमाणु कार्यक्रम की गति रोकनेवाले किसी भी नियमों का आदर ईरान नही करेगा| संवर्धित सेंट्रिफ्यूजेस की संख्या, युरेनियम संवर्धन का स्तर या परमाणु कार्यक्रम में हो रहे अनुसंधान के बारे में तय की गई कोई भी सीमा का अब ईरान पालन नही करेगा, यह बात संबंधित चैनल ने सार्वजनिक की है| सीर्फ संयुक्त राष्ट्रसंघ के परमाणु उर्जा आयोग के साथ ईरान सहयोग बरकरार रखेगा, यह भी इस चैलन ने स्पष्ट किया है|

ईरान के इस ऐलान पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन, जर्मनी की चान्सेलर एंजेला मर्केल और फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने चिंता व्यक्त की है| साथ ही ईरान ने परमाणु समझौते की तय मर्यादा का उल्लंघन ना करें, यह निवेदन भी इन नेताओं ने किया है| पर, अब ईरान इन नेताओं की सुनने की स्थिति में नही दिख रहा|

युरेनियम का संवर्धन बढाने का मतलब परमाणु बम प्राप्त करना ही होता है| इस वजह से ईरान ने की हुई यह घोषणा काफी विस्फोटक साबित होती है| इससे पहले ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने का अवसर नही देंगे, यह इशारा इस्रायल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिया था| इसके लिए कोई भी किमत चुकाने के लिए तैयार होने की चेतावनी भी इस्रायल ने दी थी| तभी, किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियारों से सज्जित नही होने देंगे, यह धमकी सौदी अरब ने भी दी थी| ईरान ने परमाणु बम की प्राप्ति की तो सौदी भी पिछे नही रहेगा, यह इशारा भी सौदी के नेतृत्व ने दिया था|

इसी वजह से ईरान ने युरेनियम का संवर्धन बढाने के विषय में की घोषणा इस क्षेत्र में बने तनाव में काफी बढोतरी करनेवाली होने की बात दिख रही है|

ईरान को परमाणु हथियारों से सज्जित नही होने देंगे अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान कभी भी परमाणु हथियारों से सज्जित नही हो सकेगा, यह वादा किया है| सोशल मीडिया पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यह बयान करके ध्यान आकर्षित किया है| इस्रायल और सौदी अरब इन मित्रदेशों के साथ बी अमरिका ने भी ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने नही देंगे, यह इशारा दिया था| खास तौर पर डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकारने के साथ ही ईरान के साथ किए गए परमाणु समझौते से पीछे हटने का निर्णय करके आक्रामकता दिखाई थी|

साथ ही ईरान खतरनाक स्तर पर युरेनियम संवर्धन कर रहा है, यह आरोप रखकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान के विरोध में चार बार कडे प्रतिबंध लगाए थे| इससे क्रोधित हुए ईरान से प्राप्त हो रही युरेनियम संवर्धन बढाने की धमकियों की ओर हम गंभीरता से देख रहे है, यह बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर किए बयान से दिखाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.