भारतीय सेना ‘पीओके’ पर हमला करने की तैयारी में – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने किया आरोप

इस्लामाबाद: कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए है| प्रधानमंत्री इम्रान खान ने अपने सियासी दल की जाहीर सभा में इन दोनों सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित की| इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर पर हमला करने की तैयारी में भारत होने का आरोप भी किया| पर, पाकिस्तान की सेना भारत का सामना करने के लिए पुरी तैयार होने का भरौसा भी सेनाप्रमुख जनरल बाजवा ने देने की बात इम्रान खान ने कही| साथ ही भारत की सरकार अंदरुनि समस्या से ध्यान दुसरी ओर मोड ने के लिए कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर तनाव बढा रही है, यह भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है|

पिछले कुछ हफ्तों से कश्मीर की नियंत्रण रेखापर भारत और पाकिस्तानी सेना का संघर्ष हो रहा है| पाकिस्तान की सेना भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी एवं मॉर्टर्स के हमलें करके युद्धविराम का भंग कर रही है| तभी भारतीय सेना इन हमलों को सटिक जवाब दे रही है| गुरूवार के दिन भारतीय सेना ने देवा सेक्टर में की गोलीबारी में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए| पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भी इससे जुडी खबर की पुश्टी की है| इसी बीच पाकिस्तानी सेना के हमले में भारतीय सेना की चौकियों का बडा नुकसान होने का दावा भी पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने किया|

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान ने जाहीर सभा के बीच मारे गए दो सैनिकों के प्रति श्रद्धांजली अर्पित की| इसके बाद उन्होंने भारत पर आरोप रखें| भारत जल्द ही पीओके पर कब्जा करने के लिए लष्करी कार्रवाई करेगा, यह दावा इम्रान खान ने किया| पर, भारतीय सेना का सामना करने के लिए हम तैयार है, यह भी इम्रान खान ने कहा| साथ ही भारत सरकार अंदरुनि समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर तनाव बढा रही है और पीओकेपर कब्जा करने की कोशिश भी इसी कारण होने का दावा इम्रान खान ने किया|

इसी बीच, पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल बाजवा ने सोमवार के दिन पीओके की नियंत्रण रेखा पर पहुंच कर सुरक्षा की जनकारी प्राप्त की| भारत ने साहस दिखाया तो उसे जवाब देने की पुरी तैयारी पाकिस्तान ने रखी है, यह भी जनरल बाजवा ने इस दौरान कहा| पर, पाकिस्तान के सेनाप्रमुख यह दावे कर रहे हो, फिर भी असल में भारतीय सेना के जोरदार हमले के सामने पाकिस्तानी सेना बेहाल होने की खबरें पाकिस्तान में ही कुछ सामरिक विश्‍लेषक दे रहे है| साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान को अभी तक स्थिति की गंभीरता ठिक से समझ नही आयी है, यह फटकार भी यह विश्‍लेषक लगा रहे है|

इम्रान खान की सरकार जनरल बाजवा का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए बढाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए नियंत्रण रेखा पर बने तनाव का इस्तेमाल होने की बात अब छिपी नही है| पाकिस्तान की अदालत ने बाजवा की सेवा में मात्र छह महिने बढोतरी करने का निर्णय देकर उनकी सेवा तीन वर्ष तक बढाने के लिए सरकार ने किया निर्णय ठुकराया है| इसके बाद पाकिस्तान की सरकार बडी कोशिश में जुटी है| पर, पाकिस्तानी सेना का एक गुट जनरल बाजवा को कडा विरोध कर रहा है और उनके निष्ठा पर ही सवाल कर रहा है| पाकिस्तानी सेना में देखा जा रहा सत्ता संघर्ष अगले दिनों में निर्णायक साबित होगा और सेना में पडी दरार के परिणाम पाकिस्तान को भुगतने होंगे, यह चिंता विदेश में बसें पाकिस्तानी व्यक्त कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.