तालिबान बातचीत की गति बढ़ायें – अमरिकी विदेशमंत्री पोम्पिओ

दोहा – अफ़गानिस्तान में जारी हिंसा तालिबान बड़ी मात्रा में कम करें। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान की सरकार के साथ चल रही बातचीत की गति बढ़ाकर इस देश में स्थायी और सर्वसमावेशक युद्धविराम घोषित करें, यह माँग अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने की है। कतार के दौरे पर होते हुए विदेशमंत्री पोम्पिओ ने तालिबानी नेता मुल्ला बरादर से भेंट करके अमरीका की भूमिका रखी।

us-afghan-talibanयुरोप और खाड़ी क्षेत्र का दौरा कर रहें अमरिकी विदेशमंत्री पोम्पिओ ने शनिवार के दिन कतार की यात्रा की। इस दौरान पोम्पिओ ने कतार के राजा आमिर शेख तमिम बिन हमाद अल-थानी से भेंट की। इसके साथ ही अफ़गानी सरकार ने शांतिवार्ता के लिए नियुक्त किया हुआ प्रतिनिधि मंडल एवं तालिबान के नेताओं की अलग से भेंट करके चर्चा की।

पोम्पिओ और तालिबानी कमांडर मुल्ला बरादर के बीच कम से कम एक घंटा बातचीत हुई। अगले कुछ सप्ताहों में अफ़गानिस्तान में तैनात अपनी सेना अमरीका पीछे हटा रही है। उससे पहले तालिबान अफ़गानिस्तान में जारी हिंसा कम करें, राजनीतिक चर्चा की गति बढ़ाएँ एवं अफ़गानिस्तान में स्थायी रूप में युद्धविराम घोषित करें, यह माँग पोम्पिओ ने रखी होने का ऐलान अमरिकी विदेश मंत्रालय ने किया है।

कुछ घंटे पहले ही अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण राकेट हमला हुआ। इस हमले में आठ लोग मारे गए हैं। इसके अलावा अफ़गानिस्तान के अन्य इलाकों में भी बम विस्फोट हुए हैं। काबुल में हुए राकेट हमलों की ज़िम्मेदारी हालाँकि ‘आयएस’ ने स्वीकारी है, फिर भी देश में हुईं बम विस्फोट की घटनाओं के लिए तालिबान ज़िम्मेदार होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.