असम में ‘ऑईल इंडिया लिमिटेड’ कंपनी के तेल कुएँ में भीषण आग

गुवाहाटी – असम के तिनसुकिया ज़िले के बागजान गाँव में ‘ऑईल इंडिया लिमिटेड’ कंपनी के तेल कुएँ में लगी आग में दो अग्निशामक जवानों की मृत्यु हुई है। मंगलवार शाम को इस तेल कुएँ में भीषण आग लगी। यह आग आसपास के गाँवों में फ़ैली होकर, गाँवों के लोगों को सुरक्षित स्थल पर स्थलांतरित किया गया है। इसी बीच, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की है।

Aasam Oil India LTD२७ मई के दिन इस तेल कुएँ में विस्फोट हुआ था। उसके बाद इस तेल कुएँ से गैस रिसाव शुरू था। इससे यहाँ की जैवविविधता का नुकसान हुआ है मंगलवार शाम को अचानक इस कुएँ में आग लगी। आग की लपटें डेढ़ किलोमीटर की दूरी से भी दिखायीं दे रहीं थीं। आग लगने के बाद ऑईल इंडिया और ओएनजीसी के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थल पर ले जाया गया है। उसके बाद अग्निशामक बल के जवानों ने इस आग को क़ाबू में लाने का काम शुरू किया। लेकिन आग बुझाते समय दो जवान लापता हुए। इस कारण उनकी खोज करने के लिए एनडीआरएफ की सहायता लेनी पड़ी।

बुधवारी सुबह बाजू के कुएँ में इन जवानों के शव मिले। बढ़ती आग देखकर असम सरकार ने भारतीय नौसेना तथा लष्कर की सहायता ली है।

इस आग की ज्वालाएँ आसपास के गाँवों तक पहुँचीं होकर, छ: लोगों के घायल होने की बात बतायी जा रही है। इस कारण इस इलाक़े के छ: हज़ार से भी अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इस तेल कुएँ में लगी आग को क़ाबू में लाने के लिए सिंगापुर से विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस आग को क़ाबू में लाने के लिए चार हफ़्तों से अधिक कालावधि लगेगी, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है।

इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने हालातों का जायज़ा लेकर, यहाँ के निवासियों को न घबराने का आवाहन किया है। मुख्यमंत्री सोनोवाल ने इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी है। प्रधानमंत्री ने इस मामले में हरसंभव सहायता करने का आश्वासन मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.