दो वर्ष में खलिस्तानी आतंकवादियों के १८ मॉड्यूल ध्वस्त – ९५ आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते में केंद्र सरकार ने ‘खलिस्तान लिबरेशन फोर्स’ इस आतंकी संगठन पर प्रतिबंध लगाए है| पंजाब में इस संगठन की गतिविधियां बढने के बाद यह पाबंदी लगाई गई| इस पृष्ठभुमि पर राज्यसभा में पुछे गए एक सवाल पर दिए जवाब में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहिर इन्होंने पिछले दो वर्षों में खलिस्तानी आतंकवादियों से जुडे १८ संगठनों को ध्वस्त किया गया है, यह जानकारी दी|

दो वर्ष, खलिस्तानी, आतंकवादियों, १८ मॉड्यूल, ध्वस्त, ९५ आतंकवादी, गिरफ्तारनव्हंबर महीने में अमृतसर में हुए ग्रेनेड हमले में खलिस्तानी आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई थी| इस ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मृत्यु हुई थी और २० लोग घायल हुए थे| इस हमले के पीछे खलिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) और इंटरनैशनल सिख युथ फेडरेशन (आईएसवायएफ) यह संगठनों का हाथ होने की जानकारी हंसराज अहिर इन्होंने राज्य सभा में रखे लिखीत जवाब दी|

इस मामले में अधिक जानकारी देते समय पंजाब में खलिस्तानवादी संगठनों की गतिविधियों में बढोतरी हुई है| पिछले दो वर्षों में खलिस्तानवादी १८ संगठनों का जाल ध्वस्त किया गया है और ९५ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह अहिर इन्होंने कहा| इन बढती गतिविधियों की पृष्ठभुमि पर ही पिछले हफ्ते में ‘केएलएफ’ का समावेश प्रतिबंधित संगठनों की सुचि में किया गया है|

खलिस्तानी आतंकवाद की वजह से ९० के दशक में पंजाब में अराजकता मची थी वैसी ही परिस्थिति पंजाब में फिर से निर्माण करने की कोशिश पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजन्सी ‘आईएसआई’ कर रही है, यह चेतावनी भारतीय गुप्तचर संगठनों ने इससे पहले भी दिया था| पंजाब में अराजकता निर्माण करने के लिए आईएसआई खलिस्तानवादीयों को सहायता कर रही है, यह गुप्तचर एजंसी ने कहा था| कुछ दिन पहले लष्कर प्रमुख बिपीन रावत इन्होंने भी इस मुद्दे पर चेतावनी देने के साथ ही पंजाब के हालात हाथों से बाहर होने से पहले कार्रवाई करने की जरूरत है, यह इशारा उन्होंने दिया था| पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंग इन्होंने भी पंजाब को लेकर पाकिस्तान भयंकर षडयंत्र कर रहा है, यह आरोप किया?था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.