रक्षाबलप्रमुख जनरल रावत जम्मू-कश्‍मीर के दौरे पर

श्रीनगर – भारत के रक्षाबलप्रमुख जनरल बिपीन रावत दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्‍मीर पहुँचे हैं। उन्होंने रविवार के दिन पाकिस्तान से जुडी नियंत्रण रेखा पर बनी स्थिति का जायजा लिया। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है और भारतीय सैनिक इसे करारा प्रत्युत्तर दे रहे हैं। इसी बीच ‘पीओके’ में भी गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान को ‘पीओके’ में मिसाइल यंत्रणा स्थापित करने के लिए चीन सहायता प्रदान कर रहा हैं, ऐसे समाचार हाल ही में प्राप्त हुए थे। इस पृष्ठभूमि पर रक्षाबलप्रमुख जनरल बिपीन रावत के जम्मू-कश्‍मीर दौरे की अहमियत अधिक बढ़ी है।

gen-rawat-visit-jkरविवार के दिन रक्षाबलप्रमुख जनरल बिपीन रावत ने जम्मू के नागरोटा में स्थित सेना के ‘१६ कोअर’ के मुख्यालय की यात्रा की। उनके साथ नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टनंट जनरल वाय.के.जोशी उपस्थित थे। १६ कोअर के लेफ्टनंट जनरल हर्ष गुप्ता ने नियंत्रण रेखा पर बनी स्थिति और सेना की तैयारी की जानकारी रक्षाबलप्रमुख के सामने रखी। एक ही समय पर दो मोर्चों पर युद्ध होने की संभावना विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जनरल रावत ने भी भारत एक ही समय पर चीन और पाकिस्तान इन दोनों मोर्चों पर लड़ने के लिए तैयार होने का इशारा दिया था। चीन सीमा पर बड़ी मात्रा में गतिविधियां कर रहा है तभी पाकिस्तान की सीमा पर भी भारत ने बड़ी तैयार रखी होने के संकेत इससे प्राप्त हो रहे हैं।

इसी बीच शनिवार की रात जम्मू-कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ ज़िले के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी करके भारतीय सेना को उकसाया। इसके बाद भारत के सुरक्षा बलों ने दिए प्रत्युत्तर में पाकिस्तान के चार सैनिक मारे जाने का समाचार है। साथ ही सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी सेना की चौकियां तहस नहस कर दीं। इस संघर्ष में ‘बीएसएफ’ के दो सैनिक घायल हुए हैं।

इससे पहले गुरूवार और शुक्रवार के दिन जम्मू-कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच जोरदार गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पाकिस्तान के काफी सैनिक घायल हुए। इन सैनिकों के इलाज़ की व्यवस्था भी पाकिस्तान के पास ना होने की बात कही जा रही है। फिर भी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद नहीं की है। रविवार की शाम को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्‍मीर के पुंछ सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया। इसी बीच सुंदरबन सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोलीबारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.