भारत और ब्राज़ील को चीन और रशिया से ख़तरा – अमरीका के निवर्तमान विदेशमंत्री की चेतावनी

वॉशिंग्टन/नई दिल्ली – भारत और ब्राज़ील को चीन और रशिया से ख़तरा होने की चेतावनी अमरीका के निवर्तमान विदेशमंत्री माईक पॉम्पिओ ने दी है। अपने कार्यकाल के आखिरी दिन, विदेशमंत्री पद पर होनेवाले पॉम्पिओ ने सोशल मीडिया में इस मामले में किये बयान ग़ौरतलब साबित हो रहे हैं। अहम बात यानी, पॉम्पिओ ने यह दावा भी किया कि चीन और रशिया से अपनी जनता को ख़तरा है, यह बात भारत और ब्राज़ील भली-भाँति जानते हैं। भारतीय माध्यमों में उनके इस बयान का बहुत चर्चा हुआ है।

अमरीका में सत्तापरिवर्तन जारी होकर, बायडेन का प्रशासन सत्ता की बागड़ोर सँभाल रहा है। ऐसी स्थिति में भारत जैसे देश के साथ अमरीका का मित्रतापूर्ण सहयोग अधिक ही दृढ़ किया जायेगा, ऐसा दावा अमरीका के नये रक्षामंत्री द्वारा किया गया है। अमरिकी सिनेट की कमिटी के सामने नवनियुक्त रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन बात कर रहे थे। भारत को प्रदान किये ‘मेजर डिफेन्स पार्टनर’ दर्ज़े का विस्तार करके अमरीका भारत के साथ रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर ज़ोर देगी, ऐसा ऑस्टिन ने आगे कहा।

उसी समय, ‘क्वाड’ के माध्यम से भारत के साथ रक्षा सहयोग मज़बूत बनाने के लिए भी कदम उठाये जायेंगे, ऐसा ऑस्टिन ने स्पष्ट किया। क्या बायडेन का प्रशासन चीन के विरोध में ‘क्वाड’ में उतनी ही तीव्रता से सहभागी होगा, ऐसी आशंका जतायी जा रही है। उस आशंका का निरसन करने की कोशिश ऑस्टिन ने की। लेकिन आनेवाले दौर में अमरीका को इस मोरचे पर कई बातें कृति से सिद्ध कर दिखानीं होंगी। इसी बीच, अमरीका के विदेशमंत्री पद के आखिरी दिन, माईक पॉम्पिओ ने चीन और रशिया के बारे में भारत और ब्राज़ील को दी चेतावनी चर्चा में आयी है।

पॉम्पिओ ने चीन तथा रशिया की नीतियों की, इससे पहले भी कड़ी आलोचना की थी। ख़ासकर चीन की कम्युनिस्ट हुक़ूमत का लक्ष्य, सारी दुनिया को अपने वर्चस्व में ले आना यही है, यह पॉम्पिओ ने सारी दुनिया को जताया था। साथ ही, कोरोनावायरस का उद्गमस्थान चीन ही होकर, इसके पीछे भी चीन की साज़िश है, ऐसा दोषारोपण पॉम्पिओ ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.