हॉंगकॉंग में शुरू प्रदर्शन कुचलने के लिए चीन समर्थक प्रशासन ने शुरू किया ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ का इस्तेमाल

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरहॉंगकॉंग: ‘हॉंगकॉंग के प्रदर्शनों में शामिल हुए अधिकांश प्रदर्शनकारी और उनकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर ‘मास्क’ लगाया जा रहा है| इस वजह से यह प्रदर्शनकारी दिन हर दिन अधिक से अधिक अनियंत्रित हो रहे है यह बात दिखाई दी है| वर्तमान के नियम बरकरार रखकर प्रदर्शनकारियों से हो रही हिंसा रोकना मुमकिन नही होगा| इससे स्थिति और भी बिगड सकती है’, यह कहकर हॉंगकॉंग की चीन समर्थक प्रशासक कैरी लैम ने ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ जारी करने का ऐलान किया है|

हॉंगकॉंग में चीन की हुकूमत के विरोध में शुरू इन प्रदर्शनों को लंबे पांच महीने बीत चुके है| इस दौरान हॉंगकॉंग के चीन समर्थक प्रशासन ने विवादित विधेयक पीछे लेने के अलावा प्रदर्शनकारियों की अन्य किसी भी मांग पर ध्यान नही दिया है| इस वजह से हर दिन प्रदर्शनकारियों के मन में असंतोष बढ रहा है और इसका असर हॉंगकॉंग की कानुन और व्यवस्था एवं सार्वजनिक जीवन पर होता दिख रहा है|

हॉंगकॉंग में चीन समर्थक प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल का अमानवीय प्रयोग शुरू किया है| लेकिन, इस दबाव के बाद भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने के लिए तैयार नही है| इस कारण हॉंगकॉंग के प्रशासन के सामने मुश्किलें खडी हुई है| इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए अब चीन समर्थक प्रशासन ने ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ का इस्तेमाल करने का निर्णय किया है| यह अधिकार ब्रिटीशों के दौर से दिए गए है| ब्रिटेन ने हॉंगकॉंग का नियंत्रण चीन के हाथ सौपने के बाद ही इसे बरकरार रखा गया है|

इन अधिकारों के अनुसार सार्वजनिक हितसंबंधों का दाखिला देकर स्थानिय प्रशासन जनतापर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध थोंप सकता  है| प्रशासक कैरी लैम ने शुक्रवार के दिन किए ऐलान में प्रदर्शनकारियों को ‘मास्क’ का इस्तेमला करने से रोका गया है| हॉंगकॉंग के अधिकांश युवा प्रदर्शनकारी चीन समर्थक प्रशासन से कंपनी एवं अपने परीवार पर कार्रवाई ना हो, इसलिए अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरा ढंकने के लिए मास्क लगा रहे है|

लेकिन, मास्क पर पाबंदी लगाकर चीन समर्थक प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को नए से उकसाया है, यही समझा जा रहा है| प्रदर्शनकारियों ने लैम ने ‘इमर्जन्स पॉवर्स’ थोंपने का किया निर्णय ठुकराने का इशारा पहले ही दिया है| इसके लिए शुक्रवार के दिन हॉंगकॉंग के कई इलाकों में ‘मास्क’ पहने हजारों प्रदर्शनकारियों ने अपना निषेध दर्ज किया| शनिवार से ‘इमर्जन्सी पॉवर्स’ का अमल शुरू होगा और इसका पालन ना करने पर बडी संख्या में गिरफ्तारी होगी, यह संकेत भी दिए गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.