बायडेन प्रशासन की ईरान संबंधित भूमिका के कारण ही सौदी के ईंधन प्रकल्पों पर हमले – अमरिकी सिनेटर का दावा

वॉशिंग्टन – ‘अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध शिथिल करने के संकेत देते ही अमरीका और अमरीका के मित्रदेशों पर जारी हमलों में बढ़ोतरी होने लगी है। सौदी अरब के ईंधन प्रकल्पों पर हुए हमलों के लिए ईरान ही ज़िम्मेदार होने की बात दिखती है’, ऐसा दावा अमरीका के वरिष्ठ सिनेटर बिल हैगर्टी ने किया। सौदी के ईंधन प्रकल्पों पर बीते हफ्ते हुए हमलों पर अमरिकी सिनेटर हैगर्टी ने तीखी आलोचना की थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन हमलों की निंदा हुई थी।

सौदी के पूर्वी क्षेत्र के रास तनूरा में स्थित अराम्को कंपनी के ईंधन प्रकल्प पर बीते हफ्ते मिसाइल और ड्रोन हमले हुए थे। इस दौरान किए गए मिसाइल हमलों को सफलता के साथ नाकाम करने का दावा सौदी की यंत्रणा कर रही है। इसके साथ ही ड्रोन हमलों से इस प्रकल्प का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, ऐसा सौदी के माध्यमों का कहना है। येमन के हौथी बागियों ने रास तनूरा एवं सौदी के पश्‍चिमी ओर के जेद्दाह और नैऋत्य दिशा के जिझान ईंधन प्रकल्पों पर हुए हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकारी है।

लेकिन, रास तनूरा में अराम्को के ईंधन प्रकल्प पर हुए हमलों के लिए ईरान ज़िम्मेदार है। सौदी के शाही परिवार के वरिष्ठ सलाहकार ने अमरिकी समाचार चैनल से की बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया था। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी सिनेट की ‘फॉरेन रिलेशन्स कमिटी’ के सदस्य हैगर्टी ने सौदी पर हुए इन हमलों के लिए बायडेन प्रशासन की भूमिका ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया।

‘सौदी के ईंधन प्रकल्प पर और एक मिसाइल हमला हुआ और इस हमले पर ईरान का प्रभाव है’, यह बयान भी हैगर्टी ने किया है। ‘प्रतिबंधों से सहुलियत देने की राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की इच्छा ईरान की हुकूमत को अमरीका और अमरिकी मित्रदेशों पर हमले करने के लिए बढ़ावा दे रही है’, ऐसा तीखा हमला हैगर्टी ने किया। स्पष्ट तौर पर ज़िक्र नहीं है, फिर भी इराक में स्थित अमरिकी लष्करी अड्डे और दूतावास पर हुए रॉकेट हमलों के लिए भी हैगर्टी ने ईरान को ज़िम्मेदार करार दिया है। पेंटगॉन के प्रवक्ता जॉन किरबाय ने इराक में हुए हमलों के मामलों में ईरान का जिक्र करना टाल दिया था। इके बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर जोरदार आलोचना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.