अमरिका के साथ कारोबारी जंग में चीन की ‘बुलेट्स’ खतम हो रही है – अमरिकी वाणिज्य मंत्री की फटकार

वॉशिंग्टन: ‘चीन द्वारा अमरिका को होनेवाली निर्यात अमरिका से चीन को होनेवाली निर्यात से चार गुना बडी है| इसलिए अमरिका के साथ कारोबारी जंग में अब चीन के पास रही गोलियॉं खतम होते आ रही है|’ ऐसी करारी फटकार अमरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने लगायी है| बुधवार के दिन चीन ने अमरिका के ६० अरब डॉलर्स की निर्यात पर कर डालने का ऐलान किया था| उसपर प्रतिक्रिया देते समय अमरिकी वाणिज्य मंत्री ने चीन को निशाना बनाया|

अमरिका ने चीन से आयात होनेवाले करीब २५० अरब डॉलर्स के उत्पादों पर निर्बंध डाले है| चीन ने अगर जवाब दिया तो बाकी आयात पर भी प्रतिबंध डालने की धमकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है| चीन ने शुरु से ही अमरिका को ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने की चेतावनी दी है| पर दो देशों के बीच का कारोबार देखते हुए चीन को यह बात संभव नही है, यह पहले ही साफ हो चुका है| पर फिर भी चीन ने अमरिका को जवाब देने की हेकडी कायम रखी है| नये करों का ऐलान उसी का हिस्सा माना जाता है|

अमरिका, कारोबारी जंग, चीन, बुलेट्स, खतम, अमरिकी वाणिज्य मंत्री, फटकार, वॉशिंग्टन, जैसे को तैसाअमरिका और चीन में सन २०१७ में ६३० अरब डॉलर्स से ज्यादा द्विपक्षीय कारोबार हुआ था| उस में अमरिका द्वारा चीन को की गयी निर्यात सिर्फ १३० अरब डॉलर्स की तथा चीन द्वारा अमरिका को की गयी निर्यात कतीब ५०० अरब डॉलर्स से ज्यादा है| इस असंतुलित कारोबार की वजह से अमरिका को करीब ३७५ अरब डॉलर्स का घाटा भुगतना पड रहा है| अमरिका को होनेवाला घाटा कम करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के साथ बातचीत तथा कुछ समझौते भी किये थे| पर उसके बाद भी कोई बदलाव ना होने की वजह से ट्रम्प ने सीधे कारोबारी जंग का ऐलान किया|

पिछले छह महीने में ट्रम्प ने चीन पर कर डालते हुए दो देशों के कारोबार के बीच असमतोल है और वह सुधारने की जिम्मेदारी चीन पर है, यह बात साफ की थी| पर चीन ने उल्टा ट्रम्प के कारोबारी नीती पर नाराजगी जताते हुए सुधार की बात टाल दी थी| दो देशों में अबतक हुई बातचीत के फेरे भी असफल साबित हुए है| ट्रम्प ने पूरी जोर से कारोबारी जंग छेडने की तैय्यारी करने के संकेत अमरिकी सूत्रों ने दिए है|

अमरिका ने शुरु किए कारोबारी जंग के गंभीर परिणाम चीन की अर्थव्यवस्था पर हो रहे है| पिछले दो महीनों से सामने आये आंकडो से यह बात साफ हो चुकी है| पर उससे सबक ना लेते हुए चीन अमरिका के खिलाफ करों के रुप में कार्रवाई करते हुए जवाब दे दे रहा है| इस कार्रवाई के अलावा चीन अन्य कदम नही उठा पाया है| इसी लिए चीन के पास अमरिका के खिलाफ लडने के लिए ‘बुलेट्स’ नही है, ऐसी फटकार अमरिकी वाणिज्य मंत्री ने लगायी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.