ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण ५० लोगों की मौत होने का दावा – खाडी क्षेत्र में कुवैत और बाहरिन में भी ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज देखे गए

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान/रोम – कोरोना व्हायरसकी महामारी का फैलाव चीन के बाहर भी तेजीसे बढ रहा है और अब कोरोना व्हायरससे ईरान में ५० लोगों की मौत होने का दावा किया गया है| ईरान के अलावा खाडी क्षेत्र के कुवैत और बाहरिन इन देशों में भी कोरोना व्हायरसके मरीज देखें गए है| इसके साथ ही कोरोना व्हायरसकी महामारी ने प्रवेश किए हुए देशों की संख्या ३० से अधिक हुई है| इसी बीच यूरोप में ईटली में भी कोरोना व्हायरससे तीन लोगों की मौत हुई है वहां पर कुल १५५ लोगों को कोरोना व्हायरसने चपेट में लिया है, यह जानकारी स्थानिय सूत्रों ने साझा की|

ईरान के सांस्कृतिक नजरिए से अहम शहर के तौर पर जाने जा रहे कोमके सांसद अहमद अमिरिआबादी फराहानी ने कुछ वृत्तसंस्थाओं से की हुई बातचीत के दौरान शहर में कोरोना व्हायरससे कई लोगों की मौत होने का दावा किया| कोम शहर में २५० से भी अधिक लोगों को जांच के बाद अलग रखा गया है| १३ से १९ फरवरी के दौरान कोम में कोरोना व्हायरसके कारण ५० लोगों की मौत हुई है| इस विषाणु का फैलाव रोकने के लिए जारी प्रशासन की कोशिश सफल नही हो सकी है| डॉक्टर और वैद्यकीय कर्मचारियों के हाथ में इस बिमारी से बचने के लिए रक्षात्मक यंत्रणा भी नही है, यह दावा भी फराहानी ने किया

सांसद ने किए इस दावे का संज्ञान ईरान की कुछ वृत्तसंस्थाओं समेत अरब समाचार पत्र एवं वेबसाईटस् ने भी लिया है| इन दावों की वजह से चीन के बाद कोरोना व्हायरससे सबसे अधिक मौत होनेवाले देश के तौर पर ईरान का नाम दर्ज हो सकता है, इस ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया है| पर, ईरान सरकार ने यह दावे ठुकराए है और किसी भी सांसद को कोरोना व्हायरसकी महामारी से संबंधित जानकारी प्राप्त नही है, यह दावा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है| इसी बीच ईरान में ९०० से भी अधिक लोगों की जांच हो रही है और कोरोना व्हायरसके मरीजों की संख्या ६१ होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने साझा की है|

ईरान ने २४ घंटे पहले ही देश के अधिकांश शहरों में सांस्कृतिक और शिक्षा कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है और स्कूल एवं कॉलेजेस अनिश्‍चित समय के लिए बंद रखने का ऐलान किया है| ईरान सरकार इस महामारी से संबंधित पर्याप्त जानकारी साझा नही कर रही है, फिर भी पडोसी देशों ने सावधानी बरतनी शुरू की है| इसी के तहेत इराक और पाकिस्तान समेत छह देशों ने ईरान से सटी सीमा बंद करने का ऐलान किया है| इराक ने ईरान के साथ हो रही हवाई यातायात भी बंद की है|

ईरान में फैल रही इस महामारी से खाडी क्षेत्र समेत अन्य देशों का भी नुकसान होने की बात सामने आयी है| ईरान की यात्रा करनेवाले चार देशों के नागरिकों को कोरोना व्हायरसने चपेट में लेने की बात सामने आयी है| इनमें कनाडा समेत लेबनान, यूएई, कुवैत और बाहरिन का समावेश है| कुवैत में तीन नागरिक कोरोना व्हायरससे बीमार होने का ऐलान सोमवार के दिन किया गया|

चीन के अलावा कोरोना व्हायरसका प्रभाव बढ रहे देशों में यूरोप के इटली का भी समावेश हुआ है| इटली में कोरोना व्हायरससे तीन लोगों की मौत हुई है और १५५ से भी अधिक लोग बीमार होने की बात सामने आयी है| इटली का पडोसी देश ऑस्ट्रिया ने अपनी सीमा बंद करने का निर्णय किया है और इटली से हो रही रेल यातायात बंद की गई है| इटली के प्रमुख मिलान शहर में कई कार्यक्रम रद्द किए गए है और इसमें क्रिडा स्पर्धा का भी समावेश है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.