ईरान की सेना ने शुरू किया ‘जैविक युद्धाभ्यास’

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान: ईरान की सेना ने रविवार से व्यापक स्तर पर ‘जैविक युद्धाभ्यास’ शुरू किया है| ईरान की सेना समेत वायु एवं नौसेना भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हुई है| ईरान के सेनाप्रमुख मेजर जनरल अब्दुलरहिम मुसावी ने इस युद्धाभ्यास की जानकारी साझा की| ईरान में हुए कोरोना व्हायरस के फैलाव की पृष्ठभूमि पर यह युद्धाभ्यास अहम होने का दावा ईरानी माध्यम कर रहे है| वही, खाडी क्षेत्र की गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर भी इस जैविक युद्धाभ्यास की अहमियत बढी है|

मेजर जनरल मुसावी ने रविवार रविवार के दिन वीडियो कान्फरन्स के जरिए अपने लष्करी अफसरों की बैठक बुलाई| इस बैठक में देशभर में जैविक युद्धाभ्यास का आयोजन करने की सूचना मेजर जनरल मुसावी ने दी| ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी ने इस जैविक युद्धाभ्यास के आदेश देने की बात मेजर जनरल मुसावी ने कही| इस युद्धाभ्यास के जरिए ईरान में फैली कोरोना व्हायरस की महामारी नियंत्रण में लाने की कोशिश की जाएगी, यह जानकारी ईरान के सेनाप्रमुख ने साझा की|

इस युद्धाभ्यास के तहेत ईरान में ३०० स्वास्थ्या विभाग स्थापित किए जाएंगे, यह भी मेजर जनरल मुसावी ने कहा| ईरान में कोरोना व्हायरस के करीबन १४ हजार मरीज देखें गए है और इससे ७२४ लोगों की मौत हुई है| इस वजह से ईरान पर गिरें कोरोना व्हायरस के संकट का मुकाबला करने के लिए ही इस युद्धाभ्यास का प्रावधान होने की बात ईरानी माध्यम कह रहे है|

पर, यह जैविक युद्धाभ्यास अराक, बुशहेर, होरमोझ्गान इन ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित शहरों में शुरू है| इन शहरों में ईरान की वायु एवं नौसेना को अपने नए अड्डे स्थापित करने की सूचना जारी की गई है| जैविक युद्धाभ्यास की पृष्ठभूमि पर यह गतिविधियां शुरू होने की बात ईरान की सेना ने स्पष्ट की| इस वजह से ईड़ान का यह जैविक युद्धाभ्यास अलग ही संकेत देनेवाला होने का दावा खाडी के विश्‍लेषक कर रहे है|

इस दौरान ईरान ने वर्ष २०१५ में अमरिका और मित्रदेशों के साथ परमाणु समझौता किया था| उसी वर्ष ईरान ने जर्मनी से जैविक एवं रासायनिक हथियारों के निर्माण के लिए सहायता मांगी थी| इस्रायली माध्यमों ने इससे संबंधित खबरें जारी की थी| जर्मनी की सरकारी यंत्रणाओं ने यह बात स्वीकारी है, ऐसा इस्रायली माध्यमों ने कहा था| इस पृष्ठभूमि पर जैविक युद्धाभ्यास की तैयारी के तौर ईरान ने शुरू किए इस युद्धाभ्यास की ओर देखा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.