ईरान पर और भी कडी कार्रवाई करने का मार्ग खुल गया – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – पहले ही दी हुई चेतावनी के नुसार ईरान ने ३०० किलो से भी ज्यादा युरेनियम संवर्धित किया है| इसपर दुनिया के हर जगह से कडी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है| ईरान की यह हरकत परमाणु समझौते का उल्लंघन होने का दावा ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ ने किया| लेकिन, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इसपर गंभीरता से संज्ञान लिया है| ईरान के विरोध में पहले किया है उससे भी अधिक कडा निर्णय करने के लिए रास्ता खुला हुआ है, यह बात ट्रम्प ने कही है| इस्रायल के प्रधानमंत्री ने किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु बम से सज्जित होने नही देंगे, यह इशारा फिर से दिया है|

दस दिन पहले ईरान ने पश्‍चिमी देशों को ‘न्यूक्लिअर डेडलाईन’ दी थी| यूरोपिय देशों ने अपनी मांगे मंजूर नही किए तो परमाणु समझौते में तय मुद्दे के आधार पर संवर्धित युरेनियम की तय सीमा लांघने की धमकी ईरान ने दी थी| जून २७ के दिन यह डेडलाईन पूरी होने से पहले ही ईरान ने युरेनियम संवर्धन पर काम शुरू किया और दस दिनों के पहले ही ईरान ने निर्धारित ३०० किलो संवर्धित युरेनियम की सीमा लांघ दी| ईरान के माध्यमों ने इस संबंधी घोषणा की है और संयुक्त राष्ट्रसंघ के परमाणु उर्जा आयोग ने भी ईरान ने किए घोषणा पर समर्थन दिया है|

ईरान ने परमाणु समझौते की तय सीमा लांघना काफी चिंता की घटना होने की प्रतिक्रिया परमाणु उर्जा आयोग ने दी है| वही, परमाणु समझौते का उल्लंघन करके ईरान आग से खेल कर रहा है, यह इशारा अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया है| ‘ईरान ने परमाणु समझौते की मर्यादा लांघने से ईरान के विरोध में अब और भी कडी कार्रवाई करने के लिए अपना रास्ता खुल गया’, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है|

अमरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने नही देगा, ऐसा अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने कहा है| साथ ही अपना परमाणु कार्यक्रम आगे बढाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाने की ईरान की कोशिश नाकाम करेंगे, यह इशारा अमरिकी विदेशमंत्री ने दिया है| वही, सीर्फ पांच दिनों में ३०० किलो से अधिक युरेनियम संवर्धित करके ईरान ने परमाणु बम प्राप्त करने की दिशा में कदम बढाया है, यह आरोप इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने किया है|

इस दौरान ईरान की हरकत भी परमाणु समझौते का भंग करती है, इस स्वरूप की कडी प्रतिक्रिया दुनिया भर से प्राप्त हो रही है और ऐसे में ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने अमरिका और मित्रदेशों को नए से धमकाया है| शत्रुदेशों के हमले को जोरदार जवाब देने के लिए ईरान की सेना तैयार होने की बात रिव्होल्युशनरी गार्डस् के कमांडर मेजर जनरल घोलम अली राशिद ने स्पष्ट की| इस संघर्ष में ईरान के दुश्मनों को बडी किमत चुकानी पडेगी, यह दावा रशिद ने किया|

ईरान ने यूरोनियम संवर्धन बढाकर परमाणु हथियार प्राप्त करने की दिशामें तेजी से कदम उठाए है| वही, दुसरी ओर इस्रायल और सौदी अरब यह देश किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों से सज्जित ईरान बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह इशारा भी दे रहे है| अमरिका ने भी इस विषय पर आक्रामक भूमिका अपनाई है और अगले दौर में ईरान के पक्ष में खडे ब्रिटेन और फ्रान्स इन देशों को भी ईरान संबंधी अपनी भूमिका में बदलाव करना होगा|

इस वजह से पर्शियन खाडी एवं खाडी क्षेत्र की स्थिति और भी तनाव से भरी है और इसकी गुंज जल्द ही सुनाई देगी, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.