श्रीदेवी का निधन

मुंबई : अपने अभिनय कला के जोर पर हिंदी फिल्म जगत में खुद की पहचान निर्माण करने वाली मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार के रोज दुबई में हार्ट अटैक के झटके से निधन हुआ है। तब वह ५४ वर्ष की थी। दुबई में वह एक विवाह समारोह के लिए गई थी और वही उनका आकस्मिक निधन हुआ है। उसके बाद भारतीय फिल्म जगत मे शोकाकुलता फैली है।

श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर, लड़की ख़ुशी के साथ उनके परिवार के एक व्यक्ति के विवाह समारोह के लिए दुबई गयी थी। शनिवार रात उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तात्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पर वहाँ पहुँचने से पहले उनकी मृत्यू होने की जानकारी मिली है।

श्रीदेवी, निधन, अभिनेत्री, दुबई, हार्ट अटैक, मुंबई, फिल्म

श्रीदेवी ने ‘थूनीवावन’ फिल्म से बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उस समय वह केवल ४ वर्ष की थी। उसके बाद १९७९ वर्ष में प्रदर्शित हुए ‘सोलवा सावन’ फ़िल्म से उन्होंने अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। सोलवा सावन फिल्म को मिली सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अकलमंद, मवाली, चालबाज, तोहफा सरफरोश, नगीना, घर संसार, नया कदम, मकसद, गुमराह, मिस्टर इंडिया, चालबाज और ख़ुदा गवाह जैसे हिंदी फिल्मों के इन भूमिकाओं से उन्होंने फिल्म दर्शकों के दिल जीत लिये है। चांदनी, लम्हे, जुदाई, रूप की रानी चोरों का राजा, जैसे फिल्मों में अभिनय द्वारा उन्होंने खुद की एक अलग पहचान बनाई है।

१९९७ में रिलीज फिल्म जुदाई के बाद उन्होंने फिल्म के करियर में ब्रेक लिया था। उसके बाद सन २०१२ में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ इस फिल्म द्वारा उन्होंने फिर से फिल्मों की शुरुआत की। साथ ही पिछले वर्ष रिलीज हुए ‘माँम’ इस फिल्म द्वारा उन्होंने दर्शकों के दिल जीते। माँम यह उनकी आखिरी सिनेमा ठहरी है। लगभग १०० हिंदी फिल्मों में उन्होंने भूमिकाएं की है। आनेवाले दिसंबर महीने में ‘झिरो’ फिल्म में वह ‘गेस्ट अपीयरेंस’ के तौर पर दिखाई देंगी।

एक्टिंग क्षेत्र में उत्तम काम करने से श्रीदेवी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से विभूषित किया गया। श्रीदेवी इनके अकाली निधन की वजह से सिने जगत के साथ देश में सर्वत्र शोक व्यक्त किया जा रहा है। दुबई में श्रीदेवी के पार्थिव शव का विच्छेदन किया जाने वाला है और उसके बाद रविवार को उनका पार्थिव मुंबई में लाया जाएगा, ऐसी जानकारी सूत्रों से मिल रही है। तथा सोमवार को उनके पार्थिव पर अंतिम संस्कार किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.