ईंधन कीमत बढ़त को लेकर भारत की ‘ओपेक’ को चेतावनी

नई दिल्ली: ईंधन के दाम इस रुप से बढ़ते रहे, तो भारत में ईंधन की मांग कम हो जाएगी। इस दामों की बढ़ोतरी की वजह से भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन तथा ईंधन वायु पर चलने वाले वाहन का उपयोग करेगा ऐसी चेतावनी भारत ने दी है। ईंधन उत्पादक देशों के केंद्रीय संघटना होने वाले ‘ओपेक’ को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने दी यह चेतावनी सूचक मानी जा रही है।

ईंधन कीमत, बढ़त, केंद्रीय संघटना, ओपेक, चेतावनी, भारत, खरीदारीपिछले कई हफ्तों से ईंधन के दाम बढ़ते जा रहे हैं। साढ़े चार वर्षो में ईंधन के दामों ने उच्चतम स्तर प्राप्त किया है और अप्रैल महीने में ईंधन के दाम ५ फीसदी बढ़े थे। ईंधन की दामों में ऐसी ही बढ़ोतरी शुरू रही तो लगभग ८० फीसदी आयात करने वाले भारत के वित्त व्यवस्था को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। इसके लिए भारत ने ईंधन की खरीदारी करने वाले ग्राहक देशों की एकजुट करने के प्रयत्न शुरू किया है।

चीन तथा अन्य देशों से हाथ मिलाकर भारत ने ईंधन उत्पादक देशों की संघटना ओपेक पर दबाव लाने की तैयारी की है। ईंधन के दाम अधिक बढ़ते गए तो ईंधन की मांग कम होगी और विकल्प से ईंधन की निर्यात करने वाले देशों को उसका झटका लगेगा, ऐसी चेतावनी भारत से दी जा रही है। आईओसी ने यह बात नए से रेखांकित की है। ईंधन के दाम अधिक तादाद में बढे हैं तथा भारत से होने वाली ईंधन की मांग कम हो जाएगी, ऐसा आएओसी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा है।

ऐसी परिस्थिति रही तो भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन तथा ईंधन वायु पर चलने वाले वाहनों को स्वीकारेंगे। जिसकी वजह से ईंधन की मांग में बहुत बड़ी गिरावट होगी, ऐसी चेतावनी सिंह ने दी है। इसीलिए ईंधन उत्पादक देशों ने यह खतरा जानकर दाम नियंत्रण में रखें, ऐसा सिंह ने सूचित किया है। भारत ने पिछले वर्ष १.६ अरब डॉलर इतनी तादाद में ईंधन तेल की आयात की थी। इसमें अधिकतम आयात ओपेक के सदस्य देशों से की गई है। इसकी वजह से भारत के इस दावे की तरफ ओपेक नजर अंदाज नहीं कर सकेगा।

दौरान दुनिया भर में शुरू गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर ईंधन की दाम में बढ़ोतरी हो रही है और आनेवाले समय में ईंधन के दाम अधिक बढ़ेंगे, ऐसी आशंका जताई जा रही है। पर अमरिका ने अपने प्रभाव का उपयोग करके ईंधन के दाम अधिक न बढ़े इसके लिए निर्णय लिया है। सऊदी अरेबिया जैसे प्रमुख उत्पादक और निर्यातक देशोंने इंधन के दाम बढाने पर अमरिका इस देश की रक्षा सहायता वापस ले लेगा, ऐसी चेतावनी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने कई दिनों पहले दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.