अमरीका का वित्तीय घाटा एक ट्रिलियन डॉलर्स के करीब पहुंचा – अमरिकी कांग्रेस की नई रपट

वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के नेतृत्व में सात महीनों के दौरान अमरीका का वित्तीय घाटा लगभग एक ट्रिलियन डॉलर्स के करीब पहुंचा हैं। पिछले साल अक्तुबर से मौजूदा वर्ष के अप्रैल महीने तक के यह आंकड़े होने का ऐलान ‘कांग्रेशनल बजेट ऑफिस’ (सीबीओ) ने किया है। राजस्व और कर्जे का संतुलन ना बनाए रखने से यह घाटा बढ़ा है, यह दावा सीबीओ ने अपनी नई रपट से किया है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अमरिकी कांग्रेस से कर्ज मर्यादा बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा करने की तैयारी में होने के बीच में ही सीबीओ की यह रपट जारी हुई है।

अमरिकी कांग्रेस की यह ‘सीबीओ’ रपट रिपब्लिकन एवं डोमोक्रैट इन दोनों पार्टी के प्रतिनिधि तैयार करते हैं। सोमवार को जारी हुई इस रपट में अक्टूबर २०२२ से अप्रैल २०२३ के सात महीनों में बायडेन प्रशासन के आर्थिक कारोबार का जायजा लिया गया। इसके अनुसार पिछले सात महीनों में अमरीका का वित्तीय घाटा एक ट्रिलियन डॉलर्स के करीब पहुंचा हैं। वर्ष २०२१-२२ के सात महीनों की तुलना में वर्तमान का घाटा कुल ५६८ अरब डॉलर्स अधिक होने की ओर ‘सीबीओ’ ने ध्यान आकर्षित किया है।
पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस साल का राजस्व १० प्रतिशत कम प्राप्त हुआ है। लेकिन, खर्चा, उसमें भी अनिवार्य खर्चा आठ प्रतिशत बढ़ने की ओर भी ‘सीबीओ’ ने ध्यान आकर्षित किया। बायडेन प्रशासन के पिछले वर्ष में भी राजस्व और खर्चे में फरक था। लेकिन, इस वित्तीय साल में यह फरक अधिक बढ़ने की बात ‘सीबीओ’ ने कही है। साथ ही बायडेन प्रशासन के पास इसपर पुरा खुलासा ना होने की शिकायत इस रपट में की गई है। कुछ दिन पहले बायडेन प्रशासन ने इसके लिए रशिया-यूक्रेन युद्ध को वजह बताई थी। इसके बाद बायडेन प्रशासन की आलोचना हुई थी।
अमरीका के सिर पर करीबन ३१ ट्रिलियन डॉलर्स से भी अधिक कर्जे का भार बना है। इस कर्जे का भुगतान करने की क्षमता अमरीका खो रही हैं, यह चिंता आर्थिक विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच, अमरीका का मौजूदा प्रशासन स्वास्थ्य और कल्याण की योजनाओं पर काफी बड़े खर्चे कर रहा हैं और इससे अमरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचे बिना नहीं रहेगा, ऐसी चेतावनी आर्थिक विशेषज्ञ दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अगले कुछ घंटों में मंगलवार को ही अमरिकी कांग्रेस से कर्ज मर्यादा बढ़ाने की मांग करने की तैयारी में है। लेकिन, उससे पहले ही ‘सीबीओ’ ने वित्तीय घाटे की रपट जारी करके बायडेन प्रशासन पर दबाव बढ़ाया है।
कुछ दिन पहले अमरीका के कोषागार प्रमुख जेनेट येलेन ने कर्ज मर्यादा बढ़ाने के लिए बायडेन प्रशासन ने रखी मांग मंजूर करने को कहा था। साथ ही अमरिकी कांग्रेस यदी यह मर्यादा बढ़ाने से इन्कार करती हैं तो इसके परिणाम काफी गंभीर होंगे, ऐसी चेतावनी येलेन ने दी थी। इस वजह से अमरीका पर स्वयं निर्माण किया हुआ आर्थिक संकट टूटेगा। यह संकट राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और अमरिकी कोषागार विभाग नियंत्रित कर नहीं सकते, ऐसी धमकी ही येलेन ने दी थी। इसी बीच, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ‘फोर्टिन्थ अमेंडमेंड’ जारी करने के संकेत दिए थे।
इसी बीच, अमरिकी माध्यम फिलहाल देश के कर्जे की तुलना करने लगे हैं। अमरीका के हर एक करदाता के सिर पर फिलहाल ढ़ाई लाख डॉलर्स कर्जा होने का दावा स्थानिय माध्यम कर रहे हैं। इसके साथ ही अमरीका के हर एक घर से हर महीने १,००० डॉलर्स कर्जे का भुगतान किया तो भी अमरीका को कर्ज का पुरा भुगतान करने के लिए १९ वर्ष लगेंगे, इसपर माध्यम चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.