अमरिकी मिसाइल विरोधी ‘थाड’ यंत्रणा इस्रायल पहुंची – सौदी अरब के लिए भी ‘थाड’ की आपुर्ति होगी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलेम/वॉशिंगटन – अमरिका की प्रगत मिसाइल भेदी ‘थाड’ यंत्रणा इस्रायल में दाखिल हुई हैं| ईरान से इस्रायल के विनाश की घोषणा हो रही है, ऐसे में ‘थाड’ का इस्रायल में तैनात होना अब सीधे संघर्ष की घड़ी समीप आने का दिखा रहा हैं| इस मिसाइल भेदी यंत्रणा के साथ अमरिका के २०० सैनिक भी इस्रायल पहुंचे हैं| जल्द ही सौदी अरेबिया को भी ‘थाड’ प्रदान करने की अमरिका की तैयारी हैं| इस कारण अमरिका, इस्रायल और सौदी अरेबिया का ईरान के विरोध में उठाव करना अंतिम चरण में होता दिखाई देता हैं|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू में सन २०१७ में हुए प्रस्ताव के अनुसार ‘टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस’ (थाड) का तैनातीकरण इस्रायल में किया गया है| अमरिका के अस्थायी सुरक्षा मंत्री पॅट्रिक शेनॉन ने तात्कालिकता से ही ‘थाड’ तैनात करने की गतिविधियां बढ़ाने का दावा किया जाता हैं| ऊंचाई पर लक्ष्य विभाजित करने की क्षमता से लैस ‘थाड’ यंत्रणा सोमवार को इस्रायल में दाखिल होने की बात दोनों देशों के लष्करी अधिकारियों ने कही हैं|

वर्णित उन्नत मिसाइल भेदी यंत्रणा के फोटोग्राफ्स, वीडियो अमरिका और इस्रायल ने प्रसिद्ध किए हैं| परंतु पिछले सप्ताह में ही ‘थाड’ इस्रायल में दाखिल हुई है और अब वर्तमान में इस्रायल के महत्वपूर्ण जगह पर तैनात होने का दावा आंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं| पहले से अमरिका के ‘पॅट्रियॉट’ यह मिसाइल भेदी यंत्रणा इस्रायल में तैनात हैं| परंतु अमरिका पहली बार ही ‘थाड’ की तैनाती इस्रायल में कर रही हैं| वर्णित यंत्रणा में ९ लॉन्चर्स तो किसी भी क्षण हमलें के लिए तैयार होने वाले ८ मिसाइल तैनात होने की जानकारी सामने आई हैं|

इस्रायल को दुनिया के नक्शे से मिटाने की धमकी ईरान से दी जा रही है और इस्रायल के पड़ोसी सीरिया में ईरान ने अपना प्रभाव बढ़ाया हैं| तो पर्शियन खाड़ी में पिछले चार महीने में दो बार सबसे बड़ा युद्धाभ्यास आयोजित कर इस समुद्री क्षेत्र पर कब्जा करने की धमकी भी दी थीं| ईरान के इस बढ़ते खतरें के विरोध में अमरिका ने इस्रायल में ‘थाड’ तैनात कर ईरान के विरोध के संघर्ष के स्पष्ट संकेत दिए हैं| इसी के साथ पर्शियन खाड़ी के अपने हित संबंधियों की सुरक्षा के लिए भी अमरिका की गतिविधियों ने गति प्राप्त की हैं|

अमरिकी कांग्रेस का विरोध वर्जित करते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सौदी अरेबिया को भी ‘थाड’ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए इसके लिए ‘लॉकहीड मार्टिन’ इस कंपनी को सूचित किया हैं| डेढ़ साल पहले सौदी अरेबिया की यात्रा पर होते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सौदी को ११० अरब डॉलर्स का शस्त्र सहयोग प्रदान करने को मान्यता दी थीं| इसमें से ‘थाड’ की खरीदारी के संबंध में अमरिका और सौदी में १५ अरब डॉलर्स का प्रस्ताव होते हुए जल्द ही वर्णित यंत्रणा सौदी में दाखिल होगी, ऐसा दावा विशेषज्ञ कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.