ईरान की प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई पर अमरिका की नजर है – ईरान की हुकूमत को राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: ‘आप देश में प्रदर्शनकारियों की हत्या ना करें| पहले ही हजारों लोगों की हत्या करके कई कई लोगों को आप ने जेल में बंद किया है| यह सभी दुनिया देख रही है| खास बात यह है की अमरिका की नजर इन गतिविधियों पर है| इंटरनेट सेवा दुबारा शुरू करें और पत्रकारों को ईरान में मुक्त संचार करने का अवसर दे| महान ईरान नागरिकों को इस तरह से खतम ना करें’, इन शब्दों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की हुकूमत को नई चेतावनी दी है| पहले ही युक्रैन का यात्री विमान ईरान ने गिराने की बात स्पष्ट होने के बाद दबाव में देखी जा रही ईरान हुकूमत को अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने फिर से लक्ष्य किया है, यही दिखाई दे रहा है|

युक्रैन का यात्री विमान ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने गिराया था| इस विमान में १७६ निष्पाप यात्रियों की मौत हुई थी| इस पर दुनिया भर से कडी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और कनाडा, युक्रैन और ब्रिटेन ने इस मुद्दे पर ईरान के कान खिंचे है| यह विमान गलती से गिराया गया हो, फिर भी ईरान अपनी जिम्मेदारी दूर नही कर सकता, ऐसा इन देशों का कहना है| अमरिका ने इस मुद्दे पर ईरान को लक्ष्य नही किया हो, फिर भी यह विमान गिराने के बाद ईरान में शुरू हुए नए प्रदर्शन कुचलने के लिए हुई कार्रवाई पर अमरिका ने बडी गंभीरता से संज्ञान लिया है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान को इसी मुद्दे पर कडी चेतावनी दी है| ईरान ने प्रदर्शनकारियों पर की कार्रवाई अमरिका बर्दाश्त नही करेगी, यह कहकर ट्रम्प ने ईरान को फिर से ऐसी हरकतों के परिणामों से अवगत कराया है|

पिछले कुछ हफ्तों से ईरान की हुकूमत के विरोध में तेज प्रदर्शन हो रहे थे| पर, अमरिका ने इराक में हमला करके कुदस् फोर्सेस के प्रमुख मेजर जनरल कासेम सुलेमानी को खतम करने के बाद यह प्रदर्शन बंद हुए| तभी, ईरान में राष्ट्रवादी और सरकार समर्थक गुट लाखों की संख्या में रास्तों पर उतरकर सुलेमानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था| पर, रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने युक्रैन का विमान गिराने के बाद हुकूमत के विरोध में फिर से प्रदर्शन शुरू हुए है| ईरान की राजधानी तेहरान में चार विद्यापीठों में युवकों ने हुकूमत का निषेध करनेवाले नारे बडे जोरों से लगाए|

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी देश छोडकर जाए, यह मांग इन प्रदर्शनकारियों ने की| साथ ही यह विमान गिरानेवाली रिव्होल्युशनरी गार्डस् का निषेध करने के नारे भी यह प्रदर्शनकारी दे रहे थे| इस वजह से ईरान में दुबारा सरकार के विरोध में प्रदर्शनों के सत्र शुरू होने की संभावना बन रही है| इसी कारण ईरान की सुरक्षा यंत्रणा इन प्रदर्शनकारियों पर कडी कार्रवाई करके प्रदर्शन कुचलने के लिए कडी कोशिश कर रही है|

महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्यों के कारण कष्ट भुगत रही ईरान की जनता हुकूमत के विरोध में है और ईरान में सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन फिर से जोर पकडते है तो इस पर नियंत्रण स्थापित करने में कठिनाई हो सकती है| साथ ही अमरिका की लष्करी कार्रवाई की संभावना अभी भी खतम नही हुई है, ऐसे में इरान में देखा जा रहा अंदरुनि संघर्ष खामेनी की हुकूमत को बडी हद तक महंगा साबित होगा| इसी कारण सुरक्षा यंत्रणा प्रदर्शन कुचलने के लिए बल का प्रयोग कर रही है| पर, अगले समय में ईरानी यंत्रणा ऐसी कार्रवाई करती है तो अमरिका बर्दाश्त नही करेगी, यह संदेशा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जारी किया है|

ईरान की हुकूमत पर इससे बने दबाव में काफी बढोतरी हुई है और अगले दौर में इस मुद्दे पर आक्रामक भूमिका अपनाने में ईरान को कठिनाई से भरा हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.