देश में मंदी की थोड़ी भी संभावना नहीं – केंद्रीय अर्थमंत्री का दावा

नई दिल्ली – देश मंदी के भंवर में फंसने की संभावना थोड़ी भी नहीं हैं, ऐसा आत्मविश्‍वास केंद्रीय अर्थमंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में व्यक्त किया। वैश्‍विक बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना ना होने की बात स्पष्ट की हैं, इस ओर भी केंद्रीय अर्थमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया। कोरोना की महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था ८.२ प्रतिशत के बजाय ७.२ प्रतिशत विकास दर से प्रगति करेगी, ऐसा अंतरराष्ट्रीय वित्तसंस्था कह रही हैं, फिर भी भारत ही विश्‍व में सबसे अधिक विकास दर से प्रगति कर रहा देश हैं, इस पर अर्थमंत्री सीतारामन ने ध्यान आकर्षित किया।

भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के मद्देनज़र पूरे विश्‍व के प्रमुख देशों की आर्थिक स्थिति पर ध्यान आकर्षित करने की ज़रूरत हैं, यह कहकर अर्थमंत्री सीतारामन ने लगातार दूसरी तिमाही में अमरिकी अर्थव्यवस्था की गिरावट हो रही हैं, यह स्पष्ट किया। ऐसें में चीन की करीबन चार हज़ार बैंक दिवालियां होने की कगार पर हैं। वहीं, दूसरी ओर भारत में डुबे कर्ज़ की वसुली की मात्रा बढ़ी हैं। चीन की बैंकस्‌ दिवालियां हो रही हैं और तभी भारत की बैंकस्‌ डुबे कर्ज़ का बकाया वसूल करना ध्यान आकर्षित करनेवाली बात बनती हैं, ऐसा अर्थमंत्री सीतारामन ने कहा।

इसी बीच, ब्लूमबर्ग ने जताए अनुमान में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी का सामना करने की संभावना शून्य हैं, ऐसा आर्थिक विशेषज्ञों ने कहा था। पूरे विश्‍व के प्रमुख देशों को मंदीका खतरा बन रहा हैं और ऐसें में भारत अभी भी आश्‍वासक दर से आर्थिक प्रगति कर रहा हैं, यही बात इससे संबंधित रपट ने स्पष्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.