सिरिया के संघर्षविराम क्षेत्र में विद्रोही लोगों ने सीरियन सेना का हवाई जहाज गिराया

दमास्कस, दि. १४: सिरिया के दक्षिण भाग में संघर्षविराम जारी करके कुछ ही दिन हुये नहीं की, कुछ विद्रोही लोगों ने सेना का हवाई जहाज गिराया|सिरिया के ‘सुवेदा’ इलाके में यह हमला किया गया और यह हमला सिरिया के संघर्षविराम का उल्लंघन होने की कडी आलोचना सिरियन सरकार कर रही है|

संघर्षविराम

सिरिया के संघर्षविराम में शामिल हुये ‘फ्री सिरीयन आर्मी’ इस विद्रोही संघटन के दो दलों ने यह हमला करने का दावा किया जा रहा है| इन दोनों दलों ने प्रसारित की जानकारी अनुसार ‘सुवेदा’ प्रदेश के उत्तर भाग के ‘उमरामाम’ शहर से गुजरनेवाले सेना के लड़ाकू हवाईजहाज को गिराया गया|

सिरियन मानवाधिकार संघटन ने दी खबर के अनुसार राजधानी दमास्कस और सुवेदा के बीच में सेना के हवाईजहाज पर हमला हुआ|इस हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है| पर ‘फ्री सिरियन आर्मी’ के अंतर्गत कई विद्रोही संघटन को सुवेदा प्रदेश में हुआ संघर्षविराम अमान्य होने का अंदाजा लगाया जा रहा है|

इस वजह से संघर्षविराम शुरू होने के दुसरे दिन से अब तक सुवेदा प्रदेश में ‘अहमद अल-अब्दो’ और ‘लायन्स ऑफ ईस्ट आर्मी’ इन विद्रोही संघटनों का सिरियन सेना के विरोध में संघर्ष शुरू है| इन दोनों संघटनाओं से संघर्षविराम का उल्लंघन होने का आरोप सिरियन सेना कर रही है और तुर्की से समर्थन पानेवाले ‘फ्री सिरियन आर्मी’ ने विद्रोही संघटन के मामले में बोलने से परहेज किया|

पिछले हफ्ते जर्मनी के हमबर्ग शहर में हुई ‘जी-२०’ इस बैठक में अमरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की महत्वपूर्ण बैठक हुई| इस बैठक में सिरिया के दक्षिण भाग में संघर्षविराम करना और ‘सेफ्टी जोन’ के प्रवर्तन पर मुहर लगाकर प्रस्ताव जारी किया|इन मे कुनित्रा, दारा और सुवेदा इलाके को शामिल किया गया|सिरिया के दक्षिण विभाग में संघर्षविराम सफल होने पर सिरिया के अन्य इलाकों में संघर्षविराम जारी करने का प्रयास होनेवाला था| पर संघर्षविराम जारी करने के बाद विद्रोही संघटनों ने सेना पर किये हमले से संघर्षविराम खतरे में आने का डर महसूस होने लगा है|

दौरान, २०११ से सिरिया में शुरू हुये गृहयुद्ध में ३ लाख २० हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यू हुई है और लाखों लोगों के विस्थापित होने की खबर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.