‘एनडीएफबी’ के हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने का असम के मुख्यमंत्री का आश्‍वासन

बालाजन, दि. ७ (पीटीआय)- रविवार के दिन असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कोक्राझार की भेंट की| कोक्राझार में ही शुक्रवार के दिन, आतंकवादियों ने किये हमले में १४ लोगों को अपनी जानें गँवानी पड़ी थीं| इस हमले के लिए ‘नॅशनल डेमोक्रॉटिक फ्रन्ट ऑफ बोडोलॅन्ड’- सोन्गब्जित’  (एनडीएफबी) जिम्मेदार है, यह बात सामने आयी है| इन आतंकवादियों को माफ़ नहीं किया जायेगा, बल्कि उनपर कड़ी कार्रवाई होगी, यह आश्‍वासन असम के मुख्यमंत्री ने दिया|

असम‘कोक्राझार में हुआ हमला अत्यंत दुखदायी था| अब तक हाथ में आये सबूत के आधार पर, इस हमले के पीछे ‘एनडीएफबी’ का हाथ है, यह सामने आया है| इस हमले के लिए ज़िम्मेदार रहनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी’, ऐसा भरोसा मुख्यमंत्री सोनोवाल ने दिलाया| इस हमले के जिम्मेदारों को ढूँढ़ने के लिए मुहिम शुरू की गयी है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने दी| सभी रक्षा एजन्सियाँ इसमें मदद कर रही हैं| इस हमले के गुनाहगारों को छोड़ नहीं दिया जायेगा, यह बात भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट की|

असम के लोग और असम की संपत्ति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है| इसके साथ हम समझौता नहीं कर सकते’ यह स्पष्ट करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा की गारंटी दी| शुक्रवार को हुए हमले से दहल उठे बालाजन तिनैली बाज़ार की भेंट करने के बाद सोनोवाल ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए, ‘एनडीएफबी’ पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये|

घटनास्थल से मुलाक़ात करने के बाद असम के मुख्यमंत्री कोक्राझर शहर पहुँचे| इस वक्त मुख्यमंत्री ने सेना, अर्धसेनाबल, पुलीस और ‘युनिफाईड कमांड स्ट्रक्चर्स’ के ‘स्ट्रॅटेजिक ग्रुप ऑफ सिव्हील’ के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई| इस वक़्त कानून और सुव्यवस्था का जायज़ा लिया गया। शुक्रवार के दिन हुए हमले में एक आतंकवादी मारा गया था| उसका शव पुलीस ने कब्ज़े में लिया है| पिछले आठ-नौ साल में उसके माता-पिता ने उसे देखा तक नहीं था| इसी कारण, वे उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं| जल्द ही उसका डीएनए टेस्ट होगा, ऐसा असम के पुलीस महासंचालक मुकेश सहाय ने कहा| साथ ही, ये हमलावर असम के पाकरीगुरी से आये थे| पाकरीगुरी से भूतान सीमारेखा १० किलोमीटर की दूरी पर है, ऐसे कोक्राझार के पुलीस उपायुक्त मधु प्रसाद शर्मा ने कहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.