ऑस्ट्रिया मे बढ़ते अपराध रोकने के लिए शरणार्थीयों के बारे मे कठोर निति बनाएँगे- व्हाईस चांसलर एवं अंतर्गत सुरक्षा मंत्री का इशारा

व्हिएन्ना: पिछले कई वर्षों में ऑस्ट्रिया में अपराध के प्रमाण बढे हैं और उस में विदेशी लोगों का प्रमुख तौर पर शरणार्थियों का समभाग अधिकतर दिखाई दे रहा है। उन्हें रोकने के लिए कड़ी नीति स्वीकारने का इशारा ऑस्ट्रिया के व्हाईस चांसलर और अंतर्गत रक्षामंत्री ने दिया है। कई दिनों पहले ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश होने वाले जर्मनी के सरकार के अभ्यासगट ने देश में बढ़ते अपराध के लिए शरणार्थी जिम्मेदार होने का रिपोर्ट दिया था। उस के बाद ऑस्ट्रिया ने यही मुद्दा उपस्थित करने से शरणार्थियों के लिए यूरोपीय देशों की नीति असफल ठहरने की बात स्पष्ट हो रही है।

ऑस्ट्रिया में पिछले महीने में चांसलर सेबेस्टियन कर्झ के नेतृत्व में आक्रामक विचारधारा का पुरस्कार करनेवाले पीपल्स पार्टी एवं फ्रीडम पार्टी की सरकार सत्ता पर आई थी। इन दोनों पक्षों में प्रचार के दौरान एवं उस से पहले लगातार शरणार्थियों के विरोध में आक्रामक भूमिका ली थी। सत्ता के सूत्र हाथ लेने के बाद चांसलर कर्झ ने पहले पत्रकार परिषद में शरणार्थियों के विरोध में करें उपाय योजना के संकेत दिए थे। इस पृष्ठभूमि पर ऑस्ट्रिया के व्हाईस चांसलर हैंस क्रिस्टियन स्ट्रैश एवं अंतर्गत रक्षा मंत्री हर्बर्ट किकुल ने दिया इशारा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्हाईस चांसलर हैन्स क्रिस्टियन स्ट्रैश ने अपने विधान में बढ़ते अपराध एवं शरणार्थियों के संबंध का उल्लेख किया था। सन २०१६ में ऑस्ट्रिया में लगभग ५ लाख जुर्म दर्ज हुए हैं। उन में ४० प्रतिशत जुर्म विदेशी नागरिकों ने किया है और उस में ४६ प्रतिशत अपराधी शरणार्थी होने के बात सामने आई है। यह आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस की वजह से देश में शरणार्थियों के बारे में कठोर नीति बनाने की आवश्यकता सामने आई है, ऐसे शब्दों में व्हाईस चांसलर ने शरणार्थियों के विरोध में कारवाई के संकेत दिए हैं।

ऑस्ट्रिया में सुरक्षित आश्रय स्थान ढूंढने के लिए आए शरणार्थियों के झुंड से ऑस्ट्रियन नागरिकों को सुरक्षित रखने का समय आया है, ऐसे शब्दों में स्ट्रैश ने शरणार्थियों के बारे में स्पष्ट शब्दों में नाराजगी व्यक्त की है। अंतर्गत रक्षा मंत्री हर्बर्ट कीकुल ने व्हाईस चांसलर स्ट्रैश के विधान को समर्थन देकर शरणार्थियों के विरोध में आक्रामक नीति कार्यान्वित करने की आवश्यकता होने की बात सूचित की है। ऑस्ट्रिया में गैरकानूनी एवं अनियंत्रित रूप से दाखिल होने वाले शरणार्थियों के झुंड रोकने यह उस नीति का मुख्य उद्देश्य होगा, ऐसा भी अंतर्गत रक्षा मंत्री ने सूचित किया है।

ऑस्ट्रिया में पिछले ३ वर्षों में डेढ़ लाख से अधिक शरणार्थी दाखिल हुए हैं। यह झुंड अगर रोकने होंगे तो पहले, फिलहाल स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण पाना आवश्यक है, ऐसा दावा ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कर्झ ने पिछले महीने किया था। उस समय शरणार्थियों को रोकने के लिए वेस्टर्न बाल्कन देशों में मार्ग पूर्ण तौर पर बंद करने होंगे, ऐसी मांग भी उन्होंने की थी।

चांसलर कर्झ ने शरणार्थियों के विरोध में कठोर उपाय योजना के संकेत दिए थे। उस के अनुसार ऑस्ट्रिया में दाखिल होने वाले शरणार्थियों के पैसे एवं मोबाइल सरकार से जमा किए जाएंगे और गैरकानूनी शरणार्थियों को बाहर खदेड़ने में गति मिलने वाली है, ऐसा भी कहा था। उस समय ऑस्ट्रियन समाज में मिल-जूलकर रहने वाले शरणार्थियों पर प्रतिबंध जारी होने वाले हैं और उनके अनुदान में भी कटौती सुझाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.