संयुक्त राष्ट्र संगठन के महासचिव अमरीका के हाथों की कठपुतली – उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री की आलोचना

प्योन गैंग – शुक्रवार को उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तीव्र प्रतिक्रिया सामने आई थी। संयुक्त राष्ट्र संगठन के महासचिव गुतेरस ने भी इशारा दिया था कि, उत्तर कोरिया आने वाले दिनों में ऐसी उकसाने वाली हरकतें करना बंद करे। गुतेरस के इस बयान पर उत्तर कोरिया ने आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र संगठन के महासचिव का बयान दर्शाता है कि, वे अमरीका के हाथों की कठपुतली हैं, यह आरोप उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री चोए सन हुई ने लगाया।

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल ‘हासौन्ग-१७’ का परीक्षण करने का ऐलान किया था। पूर्व अमरीका के शहरों तक हमला करने की क्षमता वाले इस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण के ज़रिये उत्तर कोरिया ने हम अमरीका से ज्यादा बेहतर होने की बात दर्शायी है, यह दावा इस वृत्तसंस्था ने किया।

‘परमाणु अस्त्रों के किसी भी उकसावे पर जवाब देने के लिए हम तैयार हैं, यही उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण से दिखाया है, यह संदेश देने के लिए हम यहां आए हैं’, ऐसा किम जाँग उन ने इस परीक्षण के बाद घोषित किया। साथ ही अमरीका की उत्तर कोरिया विरोधी आक्रामकता पर परमाणु अस्त्र का जवाब दिया जाएगा, यह चेतावनी भी किम जाँग उन ने दी। उत्तर कोरिया के बेड़े में कम से कम ४० परमाणु अस्त्र होने का दावा किया जा रहा है।

सितंबर में उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य नीति में बड़ा बदलाव किया था। पिछले कई सालों से उत्तर कोरिया ने शत्रू देश के खिलाफ ‘नो फर्स्ट यूज’ यानी पहले परमाणु अस्त्र का इस्तेमाल ना करने की भूमिका अपनाई थी। लेकिन, सितंबर में उत्तर कोरिया ने तानाशाह किम जाँग उन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परमाणु अस्त्र के इस्तेमाल की नीति में बदलाव किया। शत्रू देश ने तानाशाह किम जाँग उन पर हमला करने की कोशिश की तो सीधे उस देश पर परमाणु अस्त्र का इस्तेमाल करने का ऐलान करके उत्तर कोरिया ने अपनी पिछले कई सालों की नीति में बदलाव किया। इसके बाद उत्तर कोरिया ने दो बार अमरीका को परमाणु अस्त्र की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.