रशिया और ईरान को समय पर ही नहीं रोका गया तो खाड़ी में युद्ध भड़केगा – अमरिका के भूतपूर्व वरिष्ठ लष्करी अधिकारी का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/लंडन: ‘रशिया और ईरान दोनों ने भी खाड़ी में वर्चस्व और सत्ता प्रस्थापित करने की अतीव महत्वाकांक्षा पाली है। इन दोनों देशों की महत्वाकांक्षा पर समय पर ही नियंत्रण नहीं रखा गया तो खाड़ी में युद्ध भड़क सकता है’, ऐसा दावा भूतपूर्व अमरिकी उपरक्षादल प्रमुख ‘जैक केन’ ने किया है। सीरिया की अस्साद राजवट ने अपने ही नागरिकों पर किए रासायनिक हमलों की वजह से युद्ध की संभावना बढ़ गई है, ऐसी चिंता जनरल केन ने जताई है।

अमरिका के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश की कारकिर्दगी में इराक युद्ध के लिए सलाहकार के तौर पर कार्य करने वाले जनरल केन ने हाल ही में ब्रिटन का दौरा करके प्रधानमंत्री ‘थेरेसा मे’ से मुलाकात की है। उसके बाद ब्रिटन में स्थित एक ‘डिजिटल रेडियो’ के साथ चर्चा करते समय जनरल केन ने सीरिया की अस्साद राजवट के साथ समझौता नहीं हो सकता है, यह स्पष्ट किया है।

‘सीरिया की अस्साद राजवट ने अपनी जनता पर शुरू किए हमलों को रोकने के लिए चर्चा संभव नहीं है। क्योंकि रशिया और ईरान ने अस्साद राजवट को ऐसी चर्चाओं के लिए अच्छी तरह से तैयार किया है’, ऐसा कहकर अस्साद राजवट के साथ चर्चा करने के लिए रशिया ने बनाई योजना मान्य नहीं की जा सकती ऐसा दावा किया है। इसके अलावा सीरिया की अस्साद राजवट को परेशान करना हो तो सीरियन वायुसेना के ठिकानों पर सटीक हमले करने की आवश्यकता है, ऐसा जनरल केन ने कहा है।

पिछले कुछ हफ़्तों में खाड़ी में चल रहे घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस क्षेत्र में जल्द ही युद्ध भड़केगा, ऐसा केन ने ठोस रूपसे कहा है। खाड़ी के युद्ध के लिए रशिया और ईरान जिम्मेदार होंगे, ऐसा आरोप जनरल केन ने किया है। इसमें से खाड़ी पर वर्चस्व प्राप्त करने के लिए ईरान की महत्वाकांक्षा युद्ध की वजह बन सकती है, ऐसा दावा जनरल केन ने किया है।

‘इस्राइल का लेबेनॉन और हिजबुल्लाह के साथ युद्ध भड़का तो लेबेनॉन की आड़ में ईरान इस युद्ध में शामिल होगा। इसके पहले भी ईरान ऐसे संघर्ष से खुद दूर रहकर हिजबुल्लाह के द्वारा युद्ध खेल रहा था। इस वजह से लेबेनॉन की तरह सीरिया, येमेन और अन्य देशों में ईरान अपने समर्थकों की सहायता से संघर्ष छेड़ सकता है’, ऐसा दावा केन ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.