‘रॉथचाईल्ड फॅमिली’ ऑस्ट्रिया की संपत्ति बेचने की तैयारी में

Third World Warव्हिएन्ना: अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग क्षेत्र से उद्योग धंधोें पर गुप्तरूप से नियंत्रण रखने वाले रॉथचाइल्ड परिवार ने ऑस्ट्रिया की अपनी १७००० एकड़ से अधिक जमीन की बिक्री करने की तैयारी की है| पिछले कुछ वर्षों से रॉथचाइल्ड परिवार ने अपने संपत्ति की बिक्री करना शुरू किया था| दुनिया भर के वृत्त संस्थाओं से इस पर ध्यान दिया गया है और अब ऑस्ट्रिया में जमीन के संबंधी रॉथचाइल्ड परिवार द्वारा लिए इस निर्णय की भी माध्यम सृष्टि में चर्चा शुरू हुई है|

रॉथचाईल्ड फॅमिली, ऑस्ट्रिया, संपत्ति, बेचने, तैयारी, व्हिएन्ना, कौन्स्पिरसी थिअरिस्टरॉथचाइल्ड परिवार की कुल मिलाकर संपत्ति एवं इस परिवार का दुनिया पर होनेवाला प्रभाव इस बारे में ‘कौन्स्पिरसी थिअरिस्ट’ दहला देने वाले दावे करते आ रहे हैं| इस परिवार के पास संपत्ति है एवं उसके बल पर यह परिवार गुप्तरूप से अपने हस्तकों द्वारा सारी दुनिया को नियंत्रित करते रहे हैं, ऐसा कौन्स्पिरसी थिअरिस्ट का कहना है| २०१७ वर्ष में प्रसिद्ध किए एक खबर में रॉथचाइल्ड परिवार के पास लगभग १७० ट्रिलियन डॉलर से अधिक संपत्ति होने का दावा किया जा गया था| पर पिछले कुछ वर्षों से रॉथचाइल्ड परिवार ने अपनी संपत्ति बेचना शुरू किया है|

रॉथचाइल्ड परिवार के ऑस्ट्रिया में सदस्य बेट्टिना बर ने ऑस्ट्रिया की जायदाद बिक्री करने के बारे में जानकारी दी है| इस जानकारी के अनुसार ‘लोअर ऑस्ट्रिया’ में जंगल का भाग होनेवाले लगभग १७३०० एकड़ जायदाद बिक्री के लिए उपलब्ध है| यह मालमत्ता ऑस्ट्रिया में होने वाले रॉथचाइल्ड परिवार के स्वामित्व का दूसरा हिस्सा होकर उसका पहला भाग २०१८ वर्ष में बेचा गया था| १३००० एकड़ से अधिक व्याप्ति होनेवाली मालमत्ता प्रिंझहॉर्न ग्रुप इस ऑस्ट्रियन उद्योग समूह ने १०.५ करोड डॉलर में खरीदी की है| दूसरे भाग का मूल्य लगभग १५ करोड़ डॉलर्स अथवा उससे अधिक हो सकता है, ऐसा माना जा रहा था|

पिछले वर्ष रॉथचाइल्ड परिवार का भाग होनेवाले रॉथचाइल्ड एंड कंपनी ने समूह के भाग होनेवाले ट्रस्ट सर्विसेस उद्योग भी बेचने का निर्णय लिया था| इससे पहले २०१५ में ब्रिटेन के सफोक भाग में मालमत्ता की बिक्री की गई थी| मालमत्ता के बिक्री का निर्णय इस परिवार से क्यों लिया जा रहा है, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है| पर २०१७ में रॉथचाइल्ड परिवार के निकटतम मित्र ऐसी पहचान होनेवाले एवं रईस प्रभावी डेविड रॉकफेलर के निधन के बाद रॉथचाइल्ड परिवार ने अपनी मालमत्ता के बिक्री की गति बढ़ाने का दावा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.