पर्शियन खाडी में अमरिका की ईरान विरोधी मुहीम में इस्रायल के शामिल होने से युद्ध भडकेगा – ईरानी नौसेनाप्रमुख का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान: ‘पर्शियन खाड़ी में ईरान के विरोध में नौसेना का मोर्चा खोलने संबंधी अमरिका ने किए निवेदन को उत्तर देते हुए इस्रायल ने यदि किसी भी प्रकार की अवैध तैनाती की तो इस क्षेत्र में संघर्ष भड़क उठेगा’, ऐसी चेतावनी ईरान के नौसेना प्रमुख ‘अली रेझा तंगसेरी ने दी हैं| इस युद्ध में इस्रायल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव से धुएं के बादल उठेंगे, ऐसी धमकी ईरान के एक नेता ने दी हैं|

पिछले एक महीने में ईरान ने पर्शियन खाड़ी से यात्रा करने वाले तीन ऑइल टैंकर्स कब्जे में लिए हैं| साथ ही इससे आगे इस समुद्री क्षेत्र से यात्रा करने वाले विदेशी ऑइल टैंकर्स पर कार्रवाई करने की धमकी ईरान ने दी थीं| व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होनेवाले इस समुद्री क्षेत्र से यात्रा करने वाले विदेशी जहाजों की सुरक्षा के लिए मित्र देशों ने पर्शियन खाड़ी में जंगी जहाज रवाना करने चाहिए, ऐसा आवाहन अमरिका ने किया था| इस पर ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अरब मित्र देशों ने अमरिका के नेतृत्व के तहत पर्शियन खाड़ी के अभियान में शामिल होने का ऐलान किया हैं| साथ ही इस्रायल ने भी अमरिका के नेतृत्व में शामिल होने की घोषणा की थीं|

इस्रायल कौन से स्वरूप में पर्शियन खाड़ी के मोर्चे में शामिल होगा, यह इस्रायल ने स्पष्ट नहीं किया था| लेकिन रविवार की कैबिनेट बैठक के बाद इस्रायल के विदेश मंत्री ‘कात्झ’ ने अमरिका और मित्र देशों को ईरान की गतिविधियों के बारे में गुप्त जानकारी प्रदान करने की तैयारी दिखाई हैं| इस बारे में कात्झ ने अधिक जानकारी नहीं दी हैं| परंतु जल्द ही अमरिका और मित्र देशों का पर्शियन खाड़ी में ‘ऑपरेशन सेंटिनल’ शुरू होगा, ऐसा दावा कात्झ ने किया हैं|

कात्झ के इस दावे के बाद ईरान के नौसेना प्रमुख ने खाड़ी में भयानक युद्ध भड़केगा, ऐसी चेतावनी दी हैं| पर्शियन खाड़ी में इस्रायल की गैरकानूनी घुसपैठ और उसके बाद के परिणामों के लिए अमरिका और ब्रिटेन जिम्मेदार होंगे, ऐसा आरोप नौसेना प्रमुख तंगसेरी ने किया हैं| तो इस्रायल ने होर्मुझ की खाड़ी में प्रवेश किया तो तेल अवीव इस इस्रायल की आर्थिक राजधानी से धुएं के बादल उठेंगे, ऐसे बताते हुए ईरान के वरिष्ठ नेता ने इस्रायल को धमकाया हैं|

दौरान, पिछले सप्ताह में ईरान के रक्षा मंत्री ‘अमिर हतामी’ ने इस्रायल की घुसपैठ के कारण अरब और खाडी के देशों को भयानक परिणामों का सामना करना होगा, ऐसा सूचित किया था| अपने विरोध के लष्करी मोर्चे में इस्रायल शामिल हुआ तो खाड़ी के इस्रायल विरोध का उपयोग करते हुए सभी देशों को युद्ध में खींचने की चेतावनी ईरान ने पहले भी दी थीं| वही, खाड़ी देशों के साथ सहयोग स्थापित करते हुए इस्रायल ईरान का यह षडयंत्र ध्वस्त करने की तैयारी कर रहा हैं| इस्रायल की इस तैयारी को खाड़ी देशों से समर्थन मिलता दिखाई दे रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.