अमरिका के विरोध में शुरू व्यापार युद्ध की वजह से चीन के उत्पाद क्षेत्र को मंदी का झटका; दो वर्षों में पहली बार बडी गिरावट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – अमरिका के साथ शुरू व्यापार युद्ध में फिलहाल ‘संघर्ष विराम’ करने में चीन सफल हुआ है| लेकिन इसके बावजूद चीन को इस व्यापार युद्ध के कारन मिल रहे झटकों की तीव्रता कम करना मुमकिन नही हुआ है| चीन के उत्पाद क्षेत्र की गतिविधियां दर्शाने वाला निदेशांक ५० के नीचे गिरा है और यह गिरावट २०१६ के बाद पहली बार दिखाई दे रही है| अर्थव्यवस्था में गिरावट हो रही है, तभी चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन्होंने अमरिका को एक बार फिर से सहयोग करने की गुजारिश की है|

चीन के ‘नैशनल स्टैटिस्टिक्स ब्युरो’ ने सोमवार के दिन घोषित किए निवेदन में उत्पाद क्षेत्र की गतिविधियां दर्शाने वाला ‘पर्चेसिंग मैनेजर्स इंडेक्स’ में हुई गिरावट की जानकारी दी| ‘पीएमआई’ के तौर पर जाने जा रहे यह निदेशांक ५० अंश के नीचे गिरा है| दिसंबर महीने में ४९.४ अंश तक गिरा यह निदेशांका जुलै २०१६ के बाद का नीच्चांक साबित हुआ है| यह निदेशांक ५० के नीचे पहुंचना यानी उत्पाद क्षेत्र की मंदी के संकेत प्राप्त होते है, यह कहा जाता है|

चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार होने के संकेत दिए है, फिर भी अपवाद छोडा जाए तो अन्य किसी भी स्वरूप का बडा सुधार दिखाई नही दे रहा| चीन की अर्थव्यवस्था अभी तक निर्यात पर ही निर्भर है और उत्पाद क्षेत्र अर्थव्यवस्था का मेरूदंड माना जाता है| व्यापार युद्ध की वजह से विदेश की मांग में गिरावट हुई है और इस वजह से निर्यात में भी कमी हुई है| मांग में गिरावट होने से चीन के कारखानों में उत्पाद की मात्रा कम की है और इस परिस्थिति में कर्मचारी भी कम किए जा रहे है|

चीन की अर्थव्यवस्था में हो रही यह उथल पुथल अमरिका के विरोध में शुरू व्यापार युद्ध का नतिजा है और इस वजह से चीन की अर्थव्यवस्था के साथ ही सियासी व्यवस्था को भी झटके मिल रहे है| अमरिका के साथ शुरू हुए व्यापार युद्ध के शुरूआती दौर में आक्रामक भूमिका अपनाते दिखे राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग अपनी नीति सौम्य करते दिखाई दे रहे है|

अमरिका के साथ व्यापार के मुद्दे पर लगातार चर्चा करने जर जोर दे रहे चीन ने फिर एक बार सहयोग के लिए गुजारिश की है| चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन्होंने नए साल के अवसर पर किए भाषण में यह गुजारिश करके इससे दोनों देशोंका हित होगा, यह सुझाव भी रखा है| लेकिन दुसरी ओर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने इस मुद्देपर आक्रामक भूमिका अपनाई है और ‘संघर्ष विराम’ के दौरान व्यापार युद्ध पर हल निकला नही तो, नए प्रतिबंध जारी करने की स्पष्ट चेतावनी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.