राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की मोसाद के प्रमुख के साथ चर्चा

biden-mossad-talksवॉशिंग्टन – इस्रायल की प्रमुख गुप्तचर यंत्रणा ‘मोसाद’ के प्रमुख योसी कोहेन और अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के बीच चर्चा संपन्न हुई। मोसाद के प्रमुख ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में चर्चा की होने की खबर इस्रायली न्यूज़ चैनल ने दी। वहीं, बायडेन ने कोहेन से सिर्फ मुलाकात की, ऐसा व्हाइट हाउस ने कहा है।

ईरान के साथ हो रहे परमाणु समझौते के बारे में इस्रायल को प्रतीत हो रही चिंता और नेतान्याहू सरकार की स्पष्ट भूमिका रखने के लिए इस्रायल का वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडल पिछले कुछ दिन से अमरीका के दौरे पर था। इसमें इस्रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिर बेन-शबात, मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन और लष्कर की गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख तमिर हेमॅन का समावेश था। इनमें से मोसाद के प्रमुख ने शुक्रवार को अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने मोसाद के प्रमुख से मुलाकात करके इस्रायल में हाल ही में घटित दुर्घटना के बारे में दुख ज़ाहिर किया, ऐसा व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया। लेकिन बायडेन और कोहेन के बीच ईरान के बारे में चर्चा हुई, ऐसा इस्रायली न्यूज़ चैनल का कहना है। ईरान का परमाणु कार्यक्रम और इस्रायल की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नेतान्याहू की भूमिका मोसाद के प्रमुख ने बायडेन के साथ हुई चर्चा में प्रस्तुत की, ऐसा इस न्यूज़ चैनल ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.