पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने उकसाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरनई दिल्ली – जम्मू-कश्मीर के पूंछ की नियंत्रण रेखा के नजदिकी क्षेत्र से पाकिस्तान के दो लडाकू विमानों ने उडा भरके भारत को नए से उकसाया है| राडार यंत्रणा ने पाकिस्तानी लडाकू विमानों की गतिविधियों का पता लगाया| पाकिस्तान की वायुसेना इस प्रकार से उकसाने का काम कर रही है, ऐसे में जम्मू-कश्मीर की पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों की सेना जोरदार संघर्ष कर रही है| इस जगह पर पाकिस्तानी सेना गोलाबारी के साथ मॉर्टर्स से हमला कर रही है| पाकिस्तानी सेना के इस हमले का भारतीय सेना सटीक जवाब दे रही है| इस वजह से नियंत्रण रेखा पर हो रहा द्विपक्षीय व्यापार फिलहाल बंद किया गया है|

मंगलवार के दिन पाकिस्तान ने अपने ‘जेएफ-१७ थंडर’ इस चीन के निर्माणवाले लडाकू विमान से हवासे जमीन पर हमला करने के लिए बनाया गया ‘स्मार्ट’ मिसाइल का परीक्षण किया था| यह परीक्षण सफल हुआ है और अब पाकिस्तानी वायुसेना रात के समय पर भी भारत पर हमला कर सकता है, यह दावा पाकिस्तान में किया जा रहा है| लेकिन, इस मिसाइल का ब्यौरा पाकिस्तानी वायुसेना ने घोषित नही किया है| लेकिन, अपने देश पर हुए हमले को जोरदार जवाब प्राप्त होगा, यह धमकी पाकिस्तान की वायुसेना ने अपने निवदेन से दी है| इसे अब कुछ दिन होने से पहले ही पाकिस्तानी वायुसेना ने उकसानेवाली गतिविधियां शुरू की है|

पुंछ की हवाई सीमा के पास उडान भर कर पाकिस्तानी लडाकू विमानों ने भारत को चुनौती देने की कोशिश की| भारतीय हवाई सीमा से सिर्फ दस किलोमीटर दूरी से पाकिस्तानी लडाकू विमानों ने भरी यह उडान खतरा साबित होता है| यह उडान करते समय शुरू में आम गति से बढ रहे यह विमान भारतीय सीमा के पास आते ही सुपरसोनिक गति से आगे बढे| इसके पिछे भारत के हमले से बचने की कोशिश थी, यह दिखाई दे रहा है| लेकिन, भारत की राडार यंत्रणा ने पाकिस्तानी लडाकू विमानों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की है|

पाकिस्तानी लडाकू विमानों की यह चाल भारत के राडारयंत्रणा की परीक्षा लेने हेतू एवं भारत की तैयारी का जायजा करने के लिए होने की संभावना सामने आ रही है| इस दौरान पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना से प्राप्त हो रहे जोरदार प्रत्युत्तर की पृष्ठभूमि पर पाकिस्तानी वायुसेना ने यह कार्रवाई की होगी, यह संभावना ठुकराई नही जा सकती| पिछले सप्ताह से भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के छह जवान ढेर होने की बात कही जा रही है| साथ भी पाकिस्तानी सेना के कुछ पोस्टस् भी भारतीय जवानोंने उडाए है| इस वजह से पाकिस्तानी सेना का बडा नुकसान हुआ है|

पुंछ जिले में चकंदाबाद में बने व्यापारी केंद्र के नजदिकी हिस्से में पाकिस्तान ने छोडे मॉर्टर्स गिरे है| इस हमले में इस व्यापारी केंद्र की हानि हुई नही है, फिर भी सुरक्षा के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा से होनेवाला द्विपक्षीय व्यापार पूरी तरह से बंद किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.