मुंबई-अलिबाग रो-रो सेवा शुरू

मुंबई – बीते कुछ महीनों से प्रतिक्षा हो रही मुंबई और अलिबाग के बीच रो-रो सेवा गुरूवार से शुरू हुई है। १५ मार्च के दिन शुरू की गई यह सेवा लॉकडाउन की वजह से दूसरे दिन से ही बंद की गई थी। लेकिन, गणेशोत्सव के अवसर पर अलिबाग, मुरूड और श्रीवर्धन जानेवाले यात्रियों की संख्या बड़ी होती है। इन नागरिकों की सुविधा के लिए उत्सव के दो दिन पहले यह सेवा शुरू की गई है। मुंबई के ’भाउचा धक्का’ से अलिबाग के करीबी मांडवा के बीच यह ‘रो-रो’ सेवा शुरू की गई है।

मुंबई-अलिबाग रो-रो सेवा शुरूगुरूवार की सुबह ९.१५ बजे इस सेवा की पहली बोट मुंबई के भाउचा धक्का से रवाना हुई। इसके बाद शाम ४ बजे मांडवा से मुंबई के लिए बोट निकलने की जानकारी सूत्रों ने प्रदान की। एक साथ १ हज़ार यात्री और २०० गाडियों का वहन करने की क्षमता रो-रो सेवा की यह बोट रखती है। इस बोट का यात्रियों का टिकट ३०० रुपए, बाईक के लिए २०० रुपए और गाडियों के लिए ८०० से १,२०० रुपए का भाड़ा देना होगा।

यात्रियों का प्रतिक्रिया देखकर इस बोट के समय में बदलाव किया जाएगा। इस बोट की यात्रा के लिए ऑनलाईन बुकिंग शुरू की गई है। गणेशोत्सव के लिए मुंबई से हज़ारों लोग रायगड जाते हैं। इससे महामार्ग पर ट्रैफिक जाम भी होता है। इससे बचने के लिए गणेशोत्सव से पहले यह सेवा शुरू करने का निर्णय किया गया है। अन्य दिनों में भी नौकरी के कारण मुंबई से अलिबाग के बीच सफर करनेवाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। साथ ही पर्यटन के लिए भी अलिबाग और नज़दिकी इलाकों में जानेवालों की संख्या बीते कुछ वर्षों में बढ़ी है। रास्ते से सफर करने के लिए लगनेवाला समय ध्यान में रखें तो यह सेवा यात्रियों के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है।

मुंबई-अलिबाग रो-रो सेवा शुरूरो-रो सेवा की वजह से यात्रा के समय में बचत होगी और मुंबई से मांडवा मात्र ४५ मिनिटों में पहुँचना संभव होगा। रो-रो बोट से निजी वाहन ले जाना संभव होने से गाँव जानेवालों को इस सेवा से बड़ा लाभ होगा। रो-रो सेवा के लिए भाउचा धक्का और मांडवा में १२५ करोड़ रुपए खर्च करके टर्मिनल और जेट्टी का निर्माण भी किया गया है। यह सेवा जून २०१८ में शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन, समय पर बोट उपलब्ध ना होने से यह सेवा शुरू करने के लिए देरी हुई। इस वर्ष के फ़रवरी महीने में ‘प्रोटोपोरस’ बोट मुंबई पहुँचने के बाद रो-रो सेवा शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.