लीबियन बागियों ने तुर्की का लष्करी विमान गिराया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरत्रिपोली: लीबिया के बागी नेता ‘जनरल खलिफा हफ्तार’ के फौजों ने सरकार को लष्करी सहायता प्रदान करने में जुडा तुर्की का लष्करी विमान गिराने का दावा किया है| मंगलवार के दिन लीबिया के मिसराता हवाई अड्डे पर किए हमले के दौरान तुर्की का लष्करी विमान गिराया गया है, यह दावा हफ्तार के बागी गुटो से किया गया है| दो महीने पहले ही बागी नेता जनरल खलिफा हफ्तार ने लीबियन सरकार को लष्करी सहायता करनेवाले तुर्की को लक्ष्य करने की धमकी दी थी|

पिछले कुछ महीनों से जनरल खलिफा हफ्तार के समर्थक बागी गुट राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है| हफ्तार बागियों ने त्रिपोली के नजदिक का काफी हिस्सा कब्जे में करने में कायमाबी हासिल की है| लेकिन, लीबियन सरकार और सरकार का समर्थन कर रहे गुटों ने हफ्तार के हमलें नाकाम करके उन्हें लौटने के लिए विवश किया है| इस संघर्ष में अमरिका के साथ ही तुर्की से भी लीबियन सरकार को बडी सहायता प्राप्त होने का दावा जनरल हफ्तार कर रहा है|

इस वजह से हफ्तार के फौजों ने तुर्की के जहाज, विमान एवं अधिकारियों को लक्ष्य करने की धमकी दी है| लीबियन सरकार के लिए हथियारों की आपुर्ति करने के लिए तुर्की के विमान हर हफ्तें मिसराता हवाईअड्डे पर उतरते है| यह ध्यान में रखकर कुछ दिन पहले हफ्तार के फौजों ने मिसराता हवाई अड्डे को लक्ष्य किया था| इस हवाईअड्डे के साथ नजदिकी क्षेत्र में भी बडी मात्रा में संघर्ष शुरू है और इसमें ४० से अधिक लोगों की बलि गई है|

सोमवार की रात तुर्की का ‘आई-७६’ यह रशियन निर्माण का लष्करी विमान हथियारों का भंडार लेकर मिसरता हवाई अड्डे पर पहुंचने की बात कही जा रही है| हथियार उतारने के बाद लौटते समय इस विमान को लक्ष्य किया गया, यह दावा हफ्तार के फौजों ने किया है| तुर्की का लष्करी विमान गिराने के बाद हफ्तार समर्थकों ने अब लीबियन सरकार की सहायता कर रहे अन्य देशों को भी चेतावनी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.