अफगानिस्तान में तालिबान ने किए विस्फोट में १४ ढेर और १४५ जख्मी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकाबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादियों ने बुधवार को किए भीषण कार बम विस्फोट में १४ लोगों की जान गई है और १४५ लोग जख्मी हुए हैं| हमले के बाद कुछ ही मिनटों में तालिबान ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी स्वीकारी है| आनेवाले महीने में होनेवाले चुनाव हमें मंजूर ना होकर अफगानिस्तान में बड़े तादाद में हमलें करने की धमकी तालिबान ने कुछ घंटों पहले ही दी थी| अफगानिस्तान की शांति के लिए अमरिका के साथ समझौते करनेवाले तालिबान ने काबुल में हमला करने की धमकी वास्तव में उतारी है|

काबुल शहर के पश्चिमी भाग में अफगानी पुलिस के स्थानक के पास सुबह ९ बजे तालिबानी आतंकवादियों ने यह विस्फोट किया| इसमें विस्फोटक से भरी गाड़ी का उपयोग होने का दावा अफगानी सुरक्षा यंत्रणा कर रही है| तथा अपने आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे हुए ट्रक की सहायता से यह हमला करने की बात तालिबान ने कही है| इस हमले में ढेर हुए लोगों में १० नागरिक तथा चार पुलिस अधिकारियों का समावेश है| तथा जख्मियों में नागरिकों की संख्या बड़ी होने की जानकारी सामने आ रही है|

इस हमले के कुछ ही घंटे पहले तालिबान ने अफगानी जनता को संबोधित करते हुए धमकी प्रसिद्ध की थी| आनेवाले महीने में अफगानिस्तान में होनेवाले चुनाव मतलब पाश्चात्य देशों की षडयंत्र होने का आरोप तालिबान ने किया था| यह चुनाव हमें मंजूर ना होकर अफगानी जनता भी इसमें शामिल ना हो, ऐसा तालिबान ने सूचित किया था| इसके बावजूद अफगानी जनता इस चुनाव के प्रचार मुहिम और मतदान में शामिल होनेपर हमलें करने की धमकी तालिबान ने दी थी| बुधवार को काबुल में विस्फोट करते हुए तालिबान ने अफगान सुरक्षा यंत्रणा एवं जनता को धमकाया है|

पिछले महीने से अफगानिस्तान के अलग-अलग भागों में हुए आतंकी हमलों में लगभग १,५०० लोगों की जान गई थी| जिनमें अधिकतम हमलों के लिए तालिबान ज़िम्मेदार है| तालिबान से इतने बड़े तादाद में हमलें शुरू होते समय अमरिका कतार में तालिबान के साथ समझौते कर रहा है| इन समझौतों को बड़ी सफलता मिलने का दावा अमरिका ने किया है| पर अफगानी सरकार, सुरक्षा यंत्रणा एवं जनता तालिबान के साथ समझौतों पर समाधान नहीं व्यक्त कर रही| पाकिस्तान में आतंकवाद जबतक नियंत्रित नहीं होता तबतक अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती, ऐसी शिकायत अफगान सरकार और सुरक्षा यंत्रणा कर रही है|

दौरान अमरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के विरोध में पारदर्शी कार्रवाई करके यह कार्रवाई कामयाब होती दिखाएं अन्यथा एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार रहे, ऐसी चेतावनी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.