इस्रायल अमरीका से क्षेत्रीय देशों का ईरान विरोधी गुट बनाने की माँग करेगा

जेरूसलम/तेहरान – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन अगले हफ्ते इस्रायल और सौदी अरब का दौरा करेंगे। इस्रायल की सुरक्षा का मुद्दा आगे रखकर हम सौदी का दौरा करेंगे, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया था। इस पृष्ठभूमि पर ईरान के विरोध में क्षेत्रीय देशों का गठबंधन करने की माँग इस्रायल अमरीका से करेगा। इसमें इस्रायल के साथ यूएई, बहरीन एवं सौदी अरब, इजिप्ट और जॉर्डन का समावेश करने की माँग हो सकती है। इसी बीच, बायडेन प्रशासन ने परमाणु समझौते के लिए ईरान के साथ बातचीत शुरू की है। ऐसी स्थिति में इस्रायल की यह माँग अमरीका के लिए मुश्किल साबित हो सकती है।

अमरिका की बागड़ोर संभालनेवाले राष्ट्राध्यक्ष अपने पहले विदेश यात्रा के लिए इस्रायल को प्राथमिकता देते हैं, यही अब तक का गणित था। लेकिन, ज्यो बायडेन ने अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद अब तक इस्रायल की यात्रा नहीं की है। बायडेन की गलत विदेश नीति का यह हिस्सा था। इसका सीधा असर अमरीका और इस्रायल के संबंधों पर पड़ा, ऐसा दावा किया जा रहा है। डेढ़ साल बाद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन अगले हफ्ते इस्रायल जाएंगे। इस अवसर पर इस्रायल अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से बड़ी माँग करेंगे, यह दावा स्थानीय माध्यम कर रहे हैं।

ईरान के विरोध में इस्रायल और अरब देशों का गठबंधन स्थापित करने की अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष कोशिश करें, ऐसी मांग इस्रायल बायडेन से करेगा। ऐसा हुआ तो ईरान के परमाणु, मिसाइल कार्यक्रम के साथ ही ईरान से जुडे आतंकी संगठनों से खतरा महसूस कर रहे अरब देश इस गठबंधन का हिस्सा बनेंगे, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं। इस वजह से इस्रायल के साथ सहयोग कर रहे यूएई, बहरीन, इजिप्ट और जॉर्डन के साथ ही सौदी अरब जैसे प्रभावी खाड़ी देश भी इस गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं, ऐसा इस्रायली विश्लेषकों का कहना है।

हफ्ताभर पहले अमरीका और ईरान के बीच दोहा में परमाणु समझौते पर चर्चा हुई थी। यह चर्चा असफल रही फिर भी आनेवाले समय में ईरान के साथ चर्चा मुमकिन होने के संकेत बायडेन प्रशासन दे रहा है। ऐसी स्थिति में ईरान के विरोध में क्षेत्रीय देशों का गठबंधन करने की माँग करके इस्रायल बायडेन प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। साथ ही इस पर ईरान की तीखी प्रतिक्रिया आ सकती है।

इसी बीच, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का यह दौरा इस्रायल और अरब देशों का सहयोग स्थापित करने के लिए होने का दावा अमरिकी माध्यम कर रहे हैं। लेकिन, इस्रायल और अरब देशों का सहयोग स्थापित करने के लिए बायडेन प्रशासन की कोशिशें नाकाम होंगी, ऐसा दावा ईरान के माध्यम कर रहे हैं। इस्रायल-अरब देशों के इस गठबंधन के विरोध में कतार, इराक और कुवैत का गठबंधन होगा, यह भी ईरानी माध्यमों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.