पाकिस्तान में जल्द ही इस्लामी हुकूमत स्थापित होगी – पाकिस्तान में मौजूद तालिबान समर्थक नेता का ऐलान

taliban-islamic-regime-pakistan-1 इस्लामाबाद – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में तालिबान का झंड़ा लहराकर और हाथ में ‘एके-४७’ रायफल थामे हुए पाकिस्तानी पुलिस को धमकानेवाले नेता मौलाना अब्दुल अज़ीज ने पाकिस्तान की व्यवस्था को इशारा दिया है। अफ़गानिस्तान में स्थापित तालिबान की हुकूमत का सकारात्मक असर पाकिस्तान में भी पड़ेगा और जल्द ही पाकिस्तान में भी क्रांती के ज़रिये इस्लामी हुकूमत स्थापित की जाएगी, ऐसा मौलाना अब्दुल अज़ीज ने कहा है। अमरीका के शीर्ष अखबार ने मौलाना अज़ीज का यह इशारा प्रसिद्ध किया। इसी बीच, पाकिस्तान की व्यवस्था से नाराज़ लोग और तालिबान समर्थक चरमपंथी गुट भी मौलाना अज़ीज का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए हुए धार्मिक नेताओं की रिहाई की माँग जोर पकड़ने लगी है।

मौलाना अज़ीज ने वर्ष २००७ में इस्लामाबाद में प्रार्थना स्थान का इस्लेमाल करके पाकिस्तान की सेना के खिलाफ बगावत की थी। इस दौरान एक हफ्ते तक मौलाना अज़ीज के हथियारबंद समर्थक एवं पाकिस्तानी सेना के बीच तीव्र संघर्ष हुआ था। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज़ मुशर्रफ ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके प्रार्थना स्थान में सेना को घुसाया था, और मौलाना अज़ीज को गिरफ्तार किया था।

इसकी गूँज पाकिस्तान के रक्षाबलों में सुनाई पड़ी थी। पाकिस्तान की वायुसेना के कुछ वरिष्ठ अफसरों ने मौलाना अज़ीज पर किए गए हमले का निषेध करने के लिए तानाशाह मुशर्रफ पर हमला किया था। मुशर्रफ इस हमले से बच गए थे। इस वजह से मौलाना अज़ीज का पाकिस्तानी सेनाबलों पर प्रभाव रेखांकित हुआ था।

taliban-islamic-regime-pakistan-2इसी मौलाना अज़ीज ने बीते कुछ दिनों से तालिबान का सरेआम समर्थन करके पाकिस्तानी सुरक्षा यंत्रणाओं की आलोचना शुरू की है। बीते हफ्ते मौलाना अज़ीज ने इस्लामाबाद के प्रार्थना स्थान पर तालिबान का झंड़ा फहराया था। इस झंड़े को उतारने के लिए दाखिल हुई पुलिस को मौलाना अज़ीज ने धमकाया था। अफ़गान तालिबान एवं पाकिस्तानी तालिबान आपको भी ठिकाने लगाएँगे, तब यह धमकी भी मौलाना अज़ीज ने दी थी।

अमरीका के शीर्ष अखबार ने मौलाना अज़ीज की नई धमकी प्रसिद्ध की है। ‘अमरीका और घमंड़ी अमरीका की तालिबान के सामने कैसे हार हुई, यह पूरे विश्‍व ने देखा है। तालिबान की हुकूमत अफ़गानिस्तान की सत्ता संभाल रही है और इसका सकारात्मक असर यहां पाकिस्तान में भी दिखाई देगा। पाकिस्तान में इस्लामी हुकूमत स्थापित करने की कोशिशों को इससे निश्चितरूप से लाभ  होगा’, ऐसा बयान मौलाना अज़ीज ने किया है।

इसी बीच, अफ़गानिस्तान में तालिबान की सत्ता स्थापित होने की वजह से पाकिस्तान में चरमपंथीयों को बल मिलेगा, यह इशारा पाकिस्तान के कुछ जानकार विश्‍लेषक एवं पत्रकार दे रहे हैं। इन चरमपंथियों को समय पर रोका नहीं गया तो पाकिस्तान में ही गृहयुद्ध भड़कने के कड़े आसार जताये जा रहे हैं। अफ़गानिस्तान तालिबान के हाथों में पड़ने के बाद पाकिस्तान में हिंसा और आतंकी हमलों में काफी बड़ी बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। इस वजह से अफ़गानिस्तान में तालिबान ने हासिल की हुई सफलता के परिणाम जल्द ही पाकिस्तान को भुगतने पड़ेंगे, यह विश्‍लेषकों का इशारा अब सच्चाई में उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। मौलाना अज़ीज की धमकी से यह बात अधिक तीव्रता से सामने आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.