ईरान के सर्वोच्च नेताओं के रिश्तेदारों के इस्रायल के साथ संबंध – ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष का गंभीर आरोप

तेहरान/लंडन – ईरानी गुप्तचर यंत्रणा के वरिष्ठ अधिकारियों में इस्रायल के एजेंट होने का सनसनीखेज दावा ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष महमूद अहमदीनेजाद ने कुछ दिन पहले किया था। उसके बाद अहमदीनेजाद ने अब, ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी के रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप किए हैं। खामेनी के साले के इस्रायल के साथ संबंध थे और उन्होंने इस्रायल दौरे की योजना भी बनाई थी, ऐसा सनसनी मचानेवाला दावा अहमदीनेजाद ने किया। लंदन स्थित पर्शियन भाषा के ईरानी न्यूज़ चैनल ने एक वेबसाइट के हवाले से यह जानकारी दी।

iran-ahmadiezhad-1ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष महमूद अहमदीनेजाद से जुड़ी ‘दोलत-ए बहार’ इस वेबसाइट पर कुछ दिन पहले यह जानकारी प्रकाशित हुई थी। इसमें अहमदीनेजाद ने अयातुल्लाह खोमेनी के साले हसन खोजास्तेह पर यह दोषारोपण किया। सन २००८ से २०१४ इस कालावधी में खोजास्तेह, ईरान की राष्ट्रीय सूचना और प्रसारण कंपनी के उपप्रमुख थे। लगभग १२ साल पहले खोजास्तेह अपने परिवार के साथ भारत के दौरे पर गए थे। खोजास्तेह का यह दौरा इस्रायली कंपनी ने प्रायोजित किया था, ऐसा दावा अहमदीनेजाद ने किया।

भारत दौरे के बाद खोजास्तेह अपने परिवार के साथ तुर्की होकर इस्रायल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव के लिए रवाना होनेवाले थे, ऐसा आरोप अहमदीनेजाद ने किया। सन २००५ से २०१३ तक ईरान के राष्ट्राध्यक्ष होनेवाले अहमदीनेजाद को, खोजास्तेह की इस इजराइल लिंक की जानकारी मिली। उसके बाद राष्ट्राध्यक्ष के नाते अहमदीनेजाद ने खोजास्तेह की अगली गतिविधियाँ रोक दीं और उन्हें सूचना और प्रसारण कंपनी के उपप्रमुख पद से हटा दिया, ऐसा अहमदीनेजाद ने कहा। लेकिन ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता के साले होनेवाले खोजास्तेह की तहकिक़ात नहीं हुई, ऐसा अहमदीनेजाद ने बताया।

iran-ahmadiezhad-2उसी के साथ खोजास्तेह ने अपने पद का नाजायज़ फायदा उठाकर, माध्यमों के ज़रिए, राष्ट्राध्यक्ष होनेवाले मेरी बदनामी का प्रचार करने की कोशिश की थी, ऐसा अहमदीनेजाद ने अपने आरोपों में कहा है। इसके अलावा खोजास्तेह का लड़का और अन्य रिश्तेदार ईरान की महत्वपूर्ण, माध्यम क्षेत्र में काम करनेवालीं कंपनियों में बड़े पदों पर हैं, इस बात पर अहमदीनेजाद से जुड़ी वेबसाइट ने गौर फरमाया। ईरान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने किए आरोपों पर ईरान से बड़ी प्रतिक्रिया अपेक्षित है। कुछ हफ्ते पहले अहमदीनेजाद और खोजास्तेह के बीच सोशल मीडिया में विवाद भड़का था।

बता दें, महमूद अहमदीनेजाद ये ईरान के जहालमतवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन राष्ट्राध्यक्ष पद पर होते समय राष्ट्राध्यक्ष अहमदीनेजाद और सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी के संबंधों में तनाव आया था। ईरान के परमाणु वैज्ञानिक फखरिझादेह की हत्या और ईरान के न्यूक्लियर प्लांट से महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करने में इस्रायल को सफलता मिली, उसके पीछे ईरान में होनेवाले इस्रायल के एजेंट होने की बात सामने आ रही है। उसके बाद ईरान स्थित इस्रायल के एजेंटों पर चर्चा शुरू हुई थी। इस पृष्ठभूमि पर पूर्व राष्ट्राध्यक्ष अहमदीनेजाद ने सार्वजनिक की यह जानकारी, ईरान में नया राजनीतिक विवाद भड़कानेवाली साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.