परमाणु अस्त्र का इस्तेमाल करके ईरान ज्यूधर्मियों का वश संहार करेगा – ऑस्ट्रिया के संसद के सामने विश्‍लेषक तिबी ने दी चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवियना – ज्यूधर्मियों के वंश का विनाश करने की (होलोकॉस्ट) भयभीत करने वाली संभावना नए रूप से सामने आ रही हैं| यह वंश संहार यूरोप में नहीं होगा क्योंकि यूरोपियन अभी प्रगल्भ हुए हैं| इस बार खाड़ी में होलोकॉस्ट किया जाएगा, ऐसी भयंकर चेतावनी विख्यात विशेषज्ञ बासम तिबी ने दी हैं| ईरान के परमाणु हथियार इस्रायल की दिशा में तैनात होते हुए यह नए होलोकॉस्ट की तैयारी होने का तिबी ने सूचित किया हैं|

जन्म से सीरियन होने वाले बासम तिबी ने ऑस्ट्रिया के संसद के सामने बात करते हुए यह चेतावनी दी हैं| ईरान परमाणु हथियार संपादन कर रहा है और यह परमाणु हथियार इस्रायल के विरोध में इस्तेमाल किए जाएंगे और यह होलोकॉस्ट ही होगा, ऐसा तिबी ने कहा हैं| इसीलिए जो भी कोई इस बात से इंकार करेगा, उस पर दूसरे महायुद्ध के दौरान ज्यूवंशियों का संहार होने की बात ठुकरानेवालों पर होने वाली कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसी मांग तिबी ने की हैं|

इतना ही नहीं तो यूरोप में दाखिल होने वाले शरणार्थी भी ज्यूधर्मियों से नफरत करते हैं, यह तिबी ने दिखा दिया हैं| खाड़ी में भी ज्यूधर्मियों के प्रति नफरत को बढ़ावा दीया जाने का आरोप तिबी ने किया हैं| ‘इसकी जड़े बहुत गहरी हैं| वर्ष १९२८ में स्थापित हुए इस्लामी ब्रदरहूड संगठन के संस्थापक ‘हसन अल बाना’ ने ज्यूधर्मियों को नष्ट करने की घोषणा की थीं’, इसकी याद तिबी ने कराई हैं|

उसी समय ज्यूधर्मियों के विरोध में इस कार्रवाई पर बोलना मतलब आप इस्लामधर्मियों के विरोधक हैं, ऐसा कहा जाता हैं| यह गलत हैं, ऐसा ऑस्ट्रिया के संसद सदस्यों को संबोधित करते हुए बासम तिबी ने स्पष्ट किया| यूरोपीय देशों में भी ज्यूधर्मिय खतरे में आए हैं, इसकी अनुभूति तिबी ने ऑस्ट्रियन सांसदों को कराई हैं| फ्रान्स के ज्यूधर्मिय अभी सुरक्षा के लिए इस्रायल में वापस आने लगे हैं, क्योंकि वे फ्रान्स में सुरक्षित नहीं हैं, ऐसा उन्हें लग रहा हैं, इस ओर तिबी ने ध्यान आकर्षित कराया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.