बायडेन प्रशासन के अंदरुनि तनाव में बढ़ोतरी – राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उप-राष्ट्राध्यक्ष कमला हैरिस के ताल्लुकात बिगड़ने के दावे

वॉशिंग्टन – शरणार्थियों की अवैध घुसपैठ से महंगाई तक के सभी मुद्दों पर नाकाम साबित हुए बायडेन प्रशासन पर नया संकट टुटा है| राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और उप-राष्ट्राध्यक्ष कमला हैरिस के संबंधों में खट्टाहस निर्माण हुई हैं और दोनों के भी समर्थक एवं करीबी एक-दूसरे पर नाराज़ होने की खबरें हैं| अमरीका की पहली महिला उप-राष्ट्राध्यक्षा के तौर पर कमल हैरिस कुछ भी प्रभाव नही बना सकती हैं| उल्टा उनके बयान और भूमिकाओं की वजह से बायडेन मुश्किलों से घिर रहे हैं, यह दावा व्हाईट हाऊस ने किया| तभी, हैरिस के करीबियों ने यह शिकायत की है कि, उप-राष्ट्राध्यक्षा को उचित ज़िम्मेदारी नही दी जा रही हैं और राष्ट्राध्यक्ष हैरिस को नज़रअंदाज कर रहे हैं| इन खबरों से व्हाईट हाऊस और हैरिस के दफ्तर ने इन्कार किया हैं, फिर भी राष्ट्राध्यक्ष और उपराष्ट्राध्यक्षा के बीच जारी तनाव इससे सार्वजनिक हुआ हैं|

biden-administration-internal-conflictडेमोक्रैट पार्टी और उदारतावादी गुट का समर्थन करनेवाले समाचार चैनल के तौर पर जाने जा रहें ‘सीएनएन’ ने ही बायडेन-हैरिस तनाव का वृत्त जारी किया हैं| इससे डेमोक्रैट पार्टी के साथ अमरीका के उदारतवादी गुट एवं वामपंथी विचारधारा के समर्थकों में सनसनी निर्माण हुई हैं| यह खबरें प्रसिद्ध होने के कुछ ही घंटे बाद व्हाईट हाऊस की प्रवक्ता जेन साकी और उप-राष्ट्राध्यक्षा की दफ्तर से इससे इन्कार किया गया| उप-राष्ट्राध्यक्षा हैरिस यह बायडेन की अहम भागीदार और साहसी नेता हैं, ऐसा ‘ट्विट’ साकी ने किया| तभी हैरिस की प्रवक्ता सिमॉन सैंडर्स ने इस वृत्त को ‘गॉसिप’ बताकर यह मुद्दा खत्म करने की कोशिश की|

लेकिन, सीएनएन के वृत्त में हैरिस के करीबी एवं व्हाईट हाऊस से दर्ज़ हो रही नाराज़गी का पुरी जानकारी के साथ ज़िक्र किया गया हैं| उप-राष्ट्राध्यक्षा हैरिस के साथ काम करनेवाले कर्मचारी एवं रिश्तेदारों की भूमिका हैरिस के लिए मारक साबित होने का बयान ‘सीएनएन’ ने किया हैं| ऐसें कई मुद्दों पर हैरिस विशेषज्ञ अधिकारियों के बजाय अपने करीबी रिश्तेदारों की सलाह के अनुसार निर्णय करती हैं, ऐसी नाराज़गी उनके पूर्व सहयोगी ने व्यक्त की| हैरिस की कार्य पद्धती शुरू से ही ऐसी ही होने के दावे किए जा रहे हैं|

इन कारणों से हैरिस के खिलाफ डेमोक्रैट पार्टी के साथ अमरीका की जनता में भी असंतोष बढ़ रहा हैं| कुछ दिन पहले जारी हुए एक सर्वेक्षण के दौरान हैरिस की लोकप्रियता बाडयेन से भी अधिक मात्रा में कम होती देखी गई थी| उप-राष्ट्राध्यक्षा के तौर पर सीर्फ २८ प्रतिशत लोगों ने ही हैरिस के काम का समर्थन किया था| यह बात अघले वर्ष होनेवाले केंद्रीय चुनाव के लिए नुकसानदेही साबित हो सकती हैं, ऐसी चिंता डेमोक्रैट पार्टी के सदस्य एवं समर्थक व्यक्त कर रहे हैं| ‘सीएनएन’ की खबर में यह दावा किया गया है कि, बायडेन अब कमला हैरिस को उप-राष्ट्राध्यक्ष पद से हटाने का भी निर्णय कर सकते हैं| उप-राष्ट्राध्यक्षा हैरिस वर्ष २०२४ के चुनाव में उतरने की संभावना कम होने का बयान भी कुछ सूत्रों ने किया हैं| तभी, बायडेन के द्वारा हैरिस असफल साबित होने का चित्र निर्माण करने पर जोर दिया जा रहा हैं, यह आरोप भी उप-राष्ट्राध्यक्षा के समर्थक कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.