आवश्यकता लगने पर भारतीय सेना फिरसे पाकिस्तान मे घुसकर हमला करेगी- केन्द्रीय गृहमंत्री का इशारा

लखनऊ: भारत दूसरे देश की सीमा में घुसकर अपने शत्रु को खत्म कर सकता है। भारत के वीर जवानों ने यह कर दिखाया है। आगे चलकर आवश्यकता के अनुसार ऐसी कार्रवाई करते हुए भारत नहीं सोचेगा, ऐसा कड़ा इशारा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिया है। फिलहाल जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी भारत और पाकिस्तान के लष्कर की मुठभेड़ शुरू होकर, वहां की युद्ध सदृश्य परिस्थिति होने की बात सामने आ रही है। इस पृष्ठभूमि पर केंद्रीय गृहमंत्री ने दिया यह इशारा ध्यान केंद्रित करने वाला है। कुछ दिनों पहले भारत के लष्कर प्रमुख ने भी पाकिस्तान को ऐसा ही इशारा दिया था।

भारत के वीर

लखनऊ के एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह बोल रहे थे। महीने पहले भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर पाकिस्तान के ३ जवानों को ढेर किया था। पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम ने नियंत्रण रेखा पर किए डरपोक हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सैनिकों ने यह हमला किया था। इसका संदर्भ देखकर केंद्रीय गृहमंत्री ने पाकिस्तान को कडे बोल सुनाए है। भारत को पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहिए पर पाकिस्तान अपना मार्ग बदलने के लिए तैयार नहीं है। आवश्यकता के अनुसार भारत अपनी भूमि में अथवा दूसरे देश की भूमि में घुसकर अपने शत्रु को खत्म कर सकता है। यह हमारे सैनिकों ने कर दिखाया है। आवश्यकता के अनुसार यह कार्रवाई फिर से करते हुए भारत नहीं सोचेगा, ऐसा राजनाथ सिंह ने आगे कहा है।

कुछ दिनों पहले लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने लष्कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर कार्यवाही करेगा, ऐसा सूचित किया था। जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी तथा मोटर्स के हमले बढ़ाएं हैं। इन हमलो का लाभ लेकर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को घुसाने के लिए पाकिस्तान की योजना है। इसके अनुसार नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने वाले आतंकवादी तैयार होने की जानकारी भारत के गुप्तचर विभाग में दी थी। इस पृष्ठभूमि पर पाकिस्तान की गोलीबारी को मुंहतोड़ जवाब देते समय भारतीय लष्कर ने नियंत्रण रेखा तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता अधिक बढाई है।

आतंकवादियों की घुसपैठ तथा उनके भारत विरोधी कार्यवाहियां नहीं रुकी, तो आने वाले समय में पाकिस्तान को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसे इशारे लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत से दिए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने सीधे शब्दों में यह इशारा देने के बात दिखाई दे रही है। इसकी वजह से पाकिस्तान के आतंकवादी कार्यवाहियों को आने वाले समय में अधिक कड़ा प्रत्युत्तर दिया जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। पाकिस्तान में सामरिक विश्लेषक भी भारत आतंकवादी हमला हुआ तो पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी में है, ऐसा कहा जा रहा है।

जम्मू कश्मीर के सीमा भाग में ४०००० गांव वालों को स्थलांतर

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान से होने वाले बेछूट गोलीबारी और मोटर्स हमले से सीमा भाग में हजारों नागरिक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किए गए हैं। अब तक सीमा पर ४० हजार गांव वालों का स्थलांतर होने की जानकारी सामने आ रही है। इसकी वजह से सीमा पर अनेक गांव रिक्त हुए हैं। रविवार सुबह से पाकिस्तान से होने वाली गोलीबारी शुरू की है। पर वहां की परिस्थिति तनाव पूर्ण होने की बात कही जा रही है। २६ जनवरी के पृष्ठभूमि पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी घुसपैठ का प्रयत्न करने की तैयारी में होने का रिपोर्ट गुप्तचर संस्था ने दिया है। इस पृष्ठभूमि पर सुरक्षा दल को सतर्कता का इशारा किया गया है।

पिछले ४ दिनों में पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर की सीमा भाग में बड़ी तादाद में मोटर्स हमले शुरू है। वहां सुरक्षा दल के चौकियों के साथ सीमा पर गांव के बस्तियों को पाकिस्तान लक्ष्य कर रहा है। इसमें ६ लोगों की जान गई है और ६० से अधिक नागरिक जख्मी हुए हैं। इस भाग में हम युद्ध का ही अनुभव ले रहे हैं, ऐसी प्रतिक्रिया गांव वाले दे रहे हैं। इसकी वजह से गांव वालों के झुंड जान बचाने के लिए अपने घर छोड़कर निकले हैं। इनमें से कई लोग सुरक्षित स्थल पर रहने की बात कही जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.