भारतीय लष्कर प्रमुख के विधान पर चीन से टीका

बीजिंग: डोकलाम के विवाद में भारत को युद्ध की धमकियां देने वाले चीन ने अब भारतीय लष्कर प्रमुख के विधान पर जोरदार आक्षेप लिया है। भारत एक ही समय पर चीन एवं पाकिस्तान का सामना करने की तैयारी रखें, ऐसा इशारा लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने दिया था। इस पर चीन से प्रतिक्रिया आते हुए चीन के विदेश मंत्रालय से ‘क्या यह भारत की अधिकृत भूमिका है’? यह पूछा गया है। चीन के सरकारी दैनिक होने वाले ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने लष्कर प्रमुख रावत पर गैर-जिम्मेदाराना विधान करने का आरोप करके, भारतीय लष्कर के पास इतना आत्मविश्वास कहां से आया यह प्रश्न किया हैं।

‘सलामी स्लायसिंग’ नामक एक कार्यक्रम में बोलते समय लष्कर प्रमुख जनरल रावत ने भारत एक ही समय पर उत्तर और पश्चिम सीमा पर युद्ध की तैयारी रखे, ऐसा संदेश दिया था। साथ ही, केवल लष्कर युद्ध में नहीं उतरता है, बल्कि सारा देश युद्ध में उतरता है, ऐसा सूचक विधान जनरल रावत ने किया था। डोकलाम से चीन ने कुछ समय के लिए अपनी सेना पीछे ली है पर आने वाले समय में चीन भारत के सीमा भाग में घुसपैठ कर सकता है, ऐसी गहरी आशंका जताई जा रही है। इस पृष्ठभूमि पर जनरल रावत ने भारतीय लष्कर किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होने की बात चीन और पाकिस्तान को सुनाई है।

उनके इस विधान पर चीन के विदेश मंत्रियों ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी एवं चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की ब्रिक्स में मुलाकात हुई। दोनों देशों में सहयोग की चर्चा शुरू हो रहते जनरल रावत ने किया यह विधान इस भूमिका से परे है, ऐसा चीन के विदेशमंत्री ‘वैंग ई’ ने कहा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गैंग शुआंग ने भारतीय लष्कर प्रमुख का विधान मतलब ‘क्या यह भारत की अधिकृत भूमिका है? ऐसा प्रश्न उपस्थित किया है’ भारत के विरोध में कीचड़ फेंकते वक्त किसी भी मर्यादा का पालन न करने वाले चीन के ग्लोबल टाईम्स इस सरकारी दैनिक ने जनरल रावत का यह विधान गैर-जिम्मेदाराना होने की टीका की है।

यह उपेक्षापूर्ण व्यवहार है ऐसा आरोप ग्लोबल टाईम्स ने किया है तथा क्या असल में भारत के पास चीन एवं पाकिस्तान का सामना करने की क्षमता है? ऐसा प्रश्न इस दैनिक ने पूछा है। इतना ही नहीं भारत के लष्कर को इतना आत्मविश्वास कहां से आया यह प्रश्न भी इस दैनिक ने पूछा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.