अमरीका ने प्रतिबंध हटाने पर भारत ईरान से ईंधन की खरीद करने के लिए तैयार

नई दिल्ली – अमरीका ने ईरान की ईंधन निर्यात पर लगाए प्रतिबंध हटाने के बाद, भारत ईरान से ईंधन की आयात शुरू करेगा, ऐसा भारत के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है। ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर अमरीका और ईरान की अप्रत्यक्ष चर्चा शुरू है। इस चर्चा के दौरान अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राईस ने कहा था कि अपना देश ईरान पर लगाए कुछ प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है। उसी समय, ईंधन की दर के मुद्दे पर भारत और सऊदी अरब के संबंधों में थोड़ा-बहुत तनाव आया है। उस पृष्ठभूमि पर, अगर ईरान से ईंधन की सप्लाई शुरू हुई, तो ईंधन की दरें नीचे गिर सकती हैं, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जाता है।

ईंधन तेल के लिए सऊदी अरब पर निर्भरता कम करके अन्य विकल्पों की खोज करें, ऐसे आदेश भारत सरकार ने राष्ट्रीय ईंधन कंपनियों को दिए थे। ईंधन की दरों को लेकर सऊदी के साथ हुए मतभेदों के कारण भारत ने यह फैसला किया दिख रहा है। कोरोना की महामारी होते समय, लॉकडाउन के कारण व्यवहार ठप्प हुए थे और उससे ईंधन की माँग में गिरावट आई थी। उससे ईंधन का उत्पादन भी कम हुआ था। लेकिन अब ईंधन की माँग बढ़ी होकर, ईंधन उत्पादक देश उत्पादन बढ़ाएँ और ईंधन की बढ़ी हुई दरों को नियंत्रित करें, ऐसा आवाहन भारत ने किया था। लेकिन सऊदी ने उसे मानने से इन्कार किया। इसके बजाय सऊदी के ईंधन मंत्री ने यह बिनमाँगी सलाह दी थी कि ईंधन की दरें जब कम थीं, तब भारत ने खरीदे हुए सस्ते ईंधन का इस्तेमाल भारत करें।

उसके बाद भारत ने अफ्रीका तथा अन्य देशों से ईंधन की खरीद बढ़ाकर, सऊदी से की जानेवाली ईंधन की खरीद में कटौती की थी। यह कटौती ३३ प्रतिशत तक गई है। ऐसी परिस्थिति में अगर अमरीका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध हटाएँ, तो वह भारत के लिए बहुत ही फायदेमंद बात साबित होगी। सन २०१९ के मई महीने में, अमरीका के प्रतिबंधों के कारण ईरान से ईंधन की खरीद करना भारत के लिए मुश्किल बन चुका था। उसका द्विपक्षीय संबंधों पर असर हुआ था। क्योंकि ईरान से ईंधन की सर्वाधिक खरीद करनेवाले देशों में भारत दूसरे नंबर पर था। लेकिन अब ये संबंध पहले जैसे होने के आसार दिखने लगे हैं।

२०२०-२१ इस वित्तीय वर्ष में भारत को ईंधन की सर्वाधिक सप्लाई करने वाले देशों में इराक पहले नंबर पर और सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब अमीरात ये देश क्रमानुसार दूसरे और तीसरे नंबर पर थे। नाइजीरिया यह भारत को ईंधन की सप्लाई करनेवाले देशों में चौथे नंबर पर और अमरीका पाँचवें नंबर पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.