भारत-म्यानमार में रक्षाविषयक सहयोग बढ़ेगा

नवी दिल्ली, दि. १९ (पीटीआय) – भारत दौरे पर आयीं म्यानमार की परराष्ट्रमंत्री ‘आँग सॅन स्यू की’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा की| स्यू के नेतृत्व में लोकशाही स्थापन करके आगे बढ़नेवाले म्यानमार को भारत से पूरा सहयोग मिलेगा, ऐसी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने की| साथ ही, भारत और म्यानमार के बीच ऊर्जा, बँक और बीमा क्षेत्र में सहयोग के समझौते इस समय संपन्न हुए| साथ ही, दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षाविषयक संबंध दृढ करने पर प्रधानमंत्री मोदी और स्यू की का एकमत हुआ है|

म्यानमारम्यानमार में चुनाव संपन्न होकर इस देश में ‘आँग सॅन स्यू की’ की पार्टी को पूरा बहुमत हासिल हुआ है| लेकिन इस देश के संविधान में रहनेवाले प्रावधानों की वजह से स्यू की राष्ट्रप्रमुख नहीं बन सकीं| फिर भी विदेशमंत्रीपद पर रहकर स्यू की म्यानमार का नेतृत्व कर रही हैं| उनका स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत यह स्यू की का दूसर घर है’ ऐसा दावा किया है| उनके मज़बूत नेतृत्व में म्यानमार का नये सिरे से प्रवास जारी हुआ है| इस प्रवास में म्यानमार को भारत की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा, ऐसी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त पत्रकार परिषद में की|

स्यू की के भारत दौरे में भारत और म्यानमार के बीच तीन सहयोग समझौते संपन्न हुए हैं| इनमें ऊर्जा, बँक और बीमा क्षेत्र के सहयोग समझौते शामिल हैं| साथ ही, भारत म्यानमार को कृषि, ईंधन क्षेत्र, आरोग्य क्षेत्र में सहयोग करेगा| भारत के जनतंत्र के प्रति मुझे काफ़ी आदर है, ऐसा कहते हुए, महात्मा गांधी और नेहरू इन नेताओं का मुझपर प्रभाव है, ऐसा स्यू की ने इस समय कहा|

साथ ही, भारत की आध्यात्मिक धरोहर पूरी दुनिया को आकर्षित करता है, ऐसा भी स्यू की ने कहा| साथ ही, दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ाने के साथ ही, रक्षाविषयक संबंध व्यापक करने पर दोनों नेता सहमत हुए| यह भारत के लिए काफ़ी अहम बात है|

डेढ़ महीने पहले म्यानमार के राष्ट्राध्यक्ष भारत दौरे पर आये थे| लोकशाही स्थापित होने के बाद म्यानमार पर भारत का प्रभाव और भी बढ़ेगा, ऐसा दावा किया जा रहा था| इससे पहले म्यानमार पर राज करनेवाली सैनिकी हुक़ूमत पर चीन का बड़ा प्रभाव था| लेकिन जनतंत्रवादी सरकार चीन के प्रभाव को चुनौती देकर, भारत के साथ संबंध और बढाएगी, ऐसे आसार नज़र आ रहे हैं|

लेकिन स्यू की ने कुछ ही हप्ते पहले चीन का दौरा करते हुए, हमारी सरकार चीन को भी अहमियत देगी, ऐसे संकेत दिये थे| लेकिन स्यू की चीन के दौर पर गई थीं, तभी म्यानमार के राष्ट्राध्यक्ष भारत दौरे पर आए थे| इसके द्वारा, म्यानमार अपनी विदेश नीति संतुलित रखनेवाला है ऐसा संदेश स्यू की ने दिया था, ऐसा सामने आ रहा है|

म्यानमार की भूमि का इस्तेमाल करते हुए कुछ भारतविरोधी गुट ईशान्य के राज्यों में घातपात कर रहे हैं| इन गुटों के खिलाफ़ कार्रवाई करने के लिए भारत को म्यानमार से सहायता की अपेक्षा है| कुछ ही महिने पहले, भारतीय सेना की तुकडी पर एक गुट ने किए हमले के बाद, भारतीय सेना ने म्यानमार की सीमा में घुसकर इस गुट के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ किया था| इस कारवाई को म्यानमार का समर्थन था, ऐसा कुछ दिनों बाद सामने आया था| इस पृष्ठभूमि पर, भारत का म्यानमार के साथ रक्षा सहयोग काफ़ी अहम माना जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.