बलूचिस्तान में विद्रोही संगठन के पाकिस्तानी सेना सहित राजनीतिक दलों पर जारी हमलों में हुई वृद्धि – ‘ऑपरेशन बोलान’ में ७८ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का ‘बीएलए’ का दावा

क्वेट्टा/कराची – पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी सेना और शासक हुकूमत के बलूचिस्तान पर हो रहे अत्याचार और दमन का बलोच विद्रोही संगठनों ने आक्रामक प्रत्युत्तर देना शुरू किया है। बलूचिस्तान की प्रमुख विद्रोही संगठन ‘बलोच लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) सहित अन्य संगठनों ने पाकिस्तानी सेना, सुरक्षा यंत्रणा और राजनीतिक गुटों पर हाल ही के दिनों से बड़े जोरदार हमले किए। बोलान डिस्ट्रिक्ट में ‘बीएलए’ के एक अभियान के दौरान पाकिस्तान के कुल ७८ सैनिक मारे जाने की जानकारी स्थानिय माध्यमों ने प्रदान की।

बलूचिस्तान में विद्रोही संगठन के पाकिस्तानी सेना सहित राजनीतिक दलों पर जारी हमलों में हुई वृद्धि - ‘ऑपरेशन बोलान’ में ७८ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का ‘बीएलए’ का दावाखनीज संपत्ति से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत कहा जाता है। लेकिन, पाकिस्तान के शासकों ने इस प्रांत के विकास को लगातार अनदेखा किया है। पिछले कुछ दशकों से बलूचिस्तान में स्वतंत्र बलोचिस्तान की मांग तीव्र हो रही हैं। पाकिस्तान की हुकूमतों ने बलूचिस्तान को कुछ मात्रा में स्वायत्तता प्रदान की है। फिर भी स्वतंत्रता के लिए शुरू अभियान कुचलने के लिए दमन का काम बड़े जोरों से किया जा रहा है।

बलूचिस्तान में विद्रोही संगठन के पाकिस्तानी सेना सहित राजनीतिक दलों पर जारी हमलों में हुई वृद्धि - ‘ऑपरेशन बोलान’ में ७८ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का ‘बीएलए’ का दावापाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में भारी अत्याचार कर रही हैं और बलूच नेता और कार्यकर्ताओं का अपहरण करके हत्या की जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में महिलाओं का भी यौन शोषण करने में जुटी होने की जानकारी सामने आयी है। पाकिस्तान के शासक सेना और अन्य सुरक्षा यंत्रणाओं द्वारा शुरू दमन का समर्थन कर रहे हैं और इस वजह से स्थानीय बलूच जनता का असंतोष चरम स्तर पर पहुंचा है। इसी पृष्ठभूमि पर बलूचिस्तान की विद्रोही संगठन आक्रामक होती दिख रही हैं और पाकिस्तानी सेना एवं सियासी दलों को लक्ष्य कर रही हैं।

बलूचिस्तान की शीर्ष विद्रोही संगठन ‘बीएलए’ ने पिछले हफ्ते बोलान प्रांत में स्वतंत्र अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन बोलान’ नामक इस अभियान के तहत बलूच विद्रोहियों ने माच शहर सहित कुल ७० किलोमीटर क्षेत्र पर कब्ज़ा पाने की कामयाबी हासिल की। बलूचिस्तान में विद्रोही संगठन के पाकिस्तानी सेना सहित राजनीतिक दलों पर जारी हमलों में हुई वृद्धि - ‘ऑपरेशन बोलान’ में ७८ पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का ‘बीएलए’ का दावाइस दौरान हुए संघर्ष में पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा दलों के कुल ७८ सैनिकों को मार गिराया गया और ‘बीएलए’ के १३ विद्रोही मारे गए, यह जानकारी प्रदान हुई है।

बलूचिस्तान के विद्रोही संगठनों की ताकत और एकजूट दिखाने के लिए यह अभियान चलाने की जानकारी ‘बीएलए’ ने साझा की। इस अभियान ने बलूचिस्तान की आज़ादी के लिए स्वतंत्र फौज की ज़रूरत रेखांकित हुई, यह भी ‘बीएलए’ ने कहा है।

बोलना के हमले के बाद पिछले दो दिनों में क्वेट्टा और कराची जैसे प्रमुख शहरों सहित अन्य इलाकों में बम विस्फोट और हमले शुरू हुए हैं। इसमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित पाकिस्तानी यंत्रणाओं को लक्ष्य किया गया। इन हमलों में ‘पाकिस्तान पिपल्स पार्टी’ के छह कार्यकर्ता घायल होने की जानकारी स्थानीय माध्यमों ने प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.