….तो अफगानियों की हत्या के लिए बायडेन ही ज़िम्मेदार होंगे – अमरिकी सिनेटर की आलोचना

वॉशिंग्टन – अफगानिस्तान से तेजी से वापसी करने की बायडेन की गंभीर गलती के कारण, आज तालिबान अमरीका के करोड़ों डॉलर के हथियारों से लैस हुआ है। अगर तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान स्थित अमरीका के सहयोगियों पर उनका इस्तेमाल किया, तो बायडेन के हाथ उनके खून से रंगे होंगे, ऐसा दोषारोपण अमेरिकन कॉंग्रेसमन जिम बँक्स ने किया।

अमरीका के लष्कर के हमवी बख्तरबंद वाहन, बायोमॅट्रिक्स से लैस ‘हाईड’ यंत्रणा तालिबान के हाथ लगे होने की कबूली अमरीका के अधिकारी दबी आवाज में दे रहे हैं। ऐसे लगभग ७५ हज़ार वाहन, २०० से अधिक विमान और हेलिकॉप्टर्स, छह लाख हथियार, नाईट व्हिजन गॉगल्स ऐसा हथियारों का भंडार फिलहाल तालिबान के पास है। अमरीका को छोड़कर, दुनिया के अन्य देशों के पास ना होंगे इतने ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर्स तालिबान के पास होने की जानकारी बँक्स ने दी। तालिबान के आतंकवादी ये हेलिकॉप्टर्स उड़ा रहे होने का वीडियो सामने आया है।

इस कारण वर्तमान परिस्थिति में, तालिबान बड़े पैमाने पर हथियारों से लैस बना है। इनमें से कुछ हथियार तालिबान ने पाकिस्तान को रवाना करने की खबरें आई थी। वहीं, तालिबान कुछ हथियारों का चीन के साथ सौदा करनेवाला है, ऐसा कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.