कांगो में हुए आतंकी हमले में आठ की मौत

आतंकी हमलेबेनी – शनिवार की शाम ‘डी आर कांगो’ की राजधानी बेनी में आतंकियों के आत्मघाती विस्फोट में आठ लोग मारे गए। क्रि़समस का त्यौहार मनाने के लिए स्थानीय लोग इकठ्ठा हुए थे तभी यह विस्फोट होने की बात सुरक्षा यंत्रणाओं ने स्पष्ट की। इस हमले की ज़िम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं स्वीकारी है। लेकिन, कांगों में आतंक फैला रहे ‘एडीएफ’ एवं आईएस से जुड़े आतंकी संगठनों पर आशंका जताई जा रही है।

आतंकी हमले‘डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’ (डी आर कांगो) नाम से पहचाने जाने वाले इस मध्य अफ्रीकी देश में ईसाई बहुसंख्यांक हैं। खनिजों से भरे देश के तौर पर कांगो की पहचान है, लेकिन पिछेल लगभग सात दशकों से यह देश संघर्ष की आग में झुलस रहा है। कांगो के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर वर्ष २०१८ में छह लाख से अधिक लोगों ने आश्रय के लिए पड़ोसी देशों की ओर दौड़ लगाई थी। तभी, ४४.५ लाख लोग विस्थापित हुए थे।

‘अलाइड् डेमोक्रैटिटिक फोर्सस’ (एडीएफ) नामक आतंकी संगठन कांगो में जारी संघर्ष के लिए ज़िम्मेदार मानी जाती है। ‘एडीएफ’ के आतंकियों ने वर्ष २०१८ में संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति सैनिकों पर भी हमले किए थे। इसी बीच इराक-सीरिया में आतंकी आईएस संगठन का उदय होने के साथ ही कांगो में भी आतंकवाद और चरमपंथियों की ताकत बढ़ने की चिंता व्यक्त की जा रही है। शनिवार को हुए आत्मघाती विस्फोट के लिए भी आईएस के आतंकी ही ज़िम्मेदार होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.