बायडेन प्रशासन पर अविश्‍वास होने से खाड़ी देशों की रणनीतिक भूमिका में बदलाव – विश्‍लेषकों का दावा

रणनीतिक भूमिकानिकोसिया – अमरीका में राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन प्रशासन का खाड़ी क्षेत्र के देशों के सहयोग की ओर देखने के नज़रिये में बदलाव आया है। बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौते को प्राथमिकता दे रहा है और इस क्षेत्र की सैन्य तैनाती कम करने के लिए गतिविधियाँ कर रहा है। इस वजह से सावधान हुए खाड़ी क्षेत्र के देशों ने भी अपनी रणनीतिक भूमिका में बदलाव किया है। अपना पुराना बैर भूलकर इस क्षेत्र के देश एक-दूसरे के संबंधों में सुधार करने पर जोर दे रहे हैं, इस पर विश्‍लेषिका गोनूल तोल ने ध्यान आकर्षित किया।

रणनीतिक भूमिका‘मिडल ईस्ट इन्स्टीट्यूटस्‌ सेंटर फॉर टर्किश स्टडिज्‌’ नामक अध्ययन मंड़ल की संचालिका गोनूल तोल ने अमरीका के बायडेन प्रशासन पर खाड़ी देशों का अविश्‍वास बढ़ने की बात स्पष्ट की। अफ़गानिस्तान से गैरज़िम्मेदार तरीके से सैन्य वापसी करने की वजह से खाड़ी क्षेत्र में अमरीका की भूमिका को लेकर इस क्षेत्र के देशों के भरोसे को नुकसान पहुँचने का दावा गोनूल ने किया। इस वजह से आनेवाले दिनों में अमरीका की रक्षात्मक ढ़ाल खो बैठने की चिंता खाड़ी के देशों को सता रही है।

इस पृष्ठभूमि पर खाड़ी के देशों ने अपने पड़ोसी एवं इस क्षेत्र के देशों के साथ बैर को भुलाकर सहयोग बढ़ाने के लिए या कम से कम शत्रु देशों की संख्या कम करने के लिए प्राथमिकता दी है। इसके लिए गोनूल ने इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और यूएई के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन झायद की मुलाकात का दाखिला दिया। साथ ही बीते चार वर्षों से कतार पर लगाए गए प्रतिबंध हटाकर सौदी के क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने कतार के अमिर शेख तमिम बिन हमाद अल थानी से मेल किया। तो, यूएई के क्राऊन प्रिन्स ने सीधे तुर्की का दौरा करके एर्दोगन से ताल्लुकात सुधारने के मुद्दे पर बातचीत करने की ओर गोनूल ने ध्यान आकर्षित किया।

                                                                   रणनीतिक भूमिका   रणनीतिक भूमिका

बायडेन प्रशासन पर अविश्‍वास की वजह से इस्रायल, सौदी अरब, यूएई समेत अरब मित्रदेश और तुर्की एकजुट हुए हैं, यह दावा गोनल कर रही हैं। यह सहयोग बढ़ने के दौरान सौदी, यूएई और बहरीन अब ईरान का प्रभाव रोकने की कोशिश कर रहे हैं, यह भी गोनल ने स्पष्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.