चीन की सेना सबसे खराब हालात के लिए तैयार रहे – चीन के प्रभावी नेता की सूचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – ‘कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता चीन की चीन के स्थिरता के लिए बने बाहरी खतरों से सावधान रहे| अमरिका और चीन में शुरू व्यापार युद्ध तीन महीनों के लिए थमा हो फिर भी चीन की सेना सबसे खराब परिस्थिति के लिए तैयार रहे’, यह सूचना चीन की हुकूमत के बुद्धिमान, सलाहकार एवं प्रभावी नेता ‘वैंग हनिंग’ इन्होंने की है| चीन के सामने और भी कठिन चुनौती खडी रहेगी, यह दावा ‘हनिंग’ इन्होंने किया|

कुछ दिनों पहले राजधानी बीजिंक में सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष बैठक हुई| चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और सलाहकार हनिंग इन्होंने इस बैठक को संबोधित करते समय चीन को आनेवाले समय में आकस्मिक गतिविधियों का सामना करना होगा, इस संभावना का एहसास कराया|

चीन के प्रभावी नेता, सूचना , वैंग हनिंग, चीन की सेना, व्यापार युद्ध, चीन, अमरिका

इन आकस्मिक गतिविधियों की वजह से विश्‍व भर का माहौल अत्यंत जटिल और संवेदनशील हो सकता है, यह इशारा भी हनिंग इन्होंने दिया| साथ ही ऐसी गतिविधियों की पृष्ठभुमि पर चीन के नेता और सेना ने काफी खराब परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे, यह सलाह भी हनिंग इन्होंने दी| व्यापार युद्ध की चिंगारी भडकने के बाद चीन की स्थिरता खतरे में आएगी और ऐसी खराब परिस्थिति के लिए चीन की सेना को तैयार रहना होगा, यह इशारा चीन के वरिष्ठ नेता ने दिया|

चीन के वरिष्ठ प्रभावी नेताने सीधा जिक्र किए ना हो, फिर भी अमरिका के साथ शुरू व्यापार युद्ध की ओर हनिंग इन्होंने ध्यान आकर्षित किया है, ऐसा दावा चीन एवं अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषकों ने किया है| अमरिका और चीन में व्यापार युद्ध शुरू हुआ है| पिछले वर्ष जून महीने में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने चीन से हो रही ५० अरब डॉलर्स की आयात पर कर लगाया था| अमरिका की इस कार्रवाई को चीन ने भी प्रत्युत्तर दिया| लेकिन, इस वजह से व्यापार युद्ध भडक उठने की संभावना निर्माण हुई थी| पिछले वर्ष के अंत के दौरान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने चीन के साथ ९० दिनों के लिए ‘सिजफायर’ घोषित किया|

लेकिन, १ मार्च के पहले चीन ने अमरिका के साथ व्यापार में संतुलन बनाने के लिए सही निर्णय नही किया तो इसके आगे भी व्यापार युद्ध जारी रहेगा, यह चेतावनी अमरिका ने दी थी| इस चेतावनी की पृष्ठभुमि पर ‘हनिंग’ इन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सूचना की है, यह दावा रशियन माध्यम कर रही है| चीन के विश्‍लेषकों ने भी हनिंग और राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग अमरिका के साथ हुए व्यापार युद्ध को लेकर चिंता में होने का कहा जा रहा है| कम्युनिस्ट पार्टी की इस बैठक में राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने भी इस वर्ष अमरिका के हुए व्यापार युद्ध का चीन अर्थव्यवस्था पर बडा असर होने का अंदाजा व्यक्त किया था| ‘चायनिस अकॅडमी ऑफ गव्हर्नन्स’ के प्रवक्ता ‘झू लिजा’ इन्होंने यह जानकारी दी|

चीन का यह व्यापार युद्ध केवल अमरिका तक सीमित नही रहेगा, यह दावा भी लिजा इन्होंने किया| अमरिका के इस चीन विरोधी व्यापार युद्ध में आगे चलकर युरोपीय महासंघ ऑस्ट्रेलिया और अन्य पश्‍चिमी देश भी शामिल हो सकते है, ऐसा डर लिजा इन्होंने व्यक्त किया है|

अमरिका बनाम व्यापार युद्ध की तीव्रता अगले समय में अधिक से अधिक बढती रहेगी और इसमें से दोनों देशों में असल में युद्ध भडक सकता है, यह चिंता कुछ विश्‍लेषकों ने पहले ही व्यक्त की है| इस पृष्ठभुमि पर हनिंग इन्होंने दिए इशारे से बहुत बडे संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.