सौदी के मिसाइल कार्यक्रम को चीन एवं पाकिस्तान की सहायता – अमरिकी तज्ञों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/दुबई  -सौदी अरेबिया ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को उत्तर देने के लिए शुरू किए मिसाइल कार्यक्रम को चीन तथा पाकिस्तान का सहयोग होने का दावा अमरिकी विशेषज्ञों ने किया हैं| यह घटना सौदी अपना करीबी सहयोगी अमरिका का प्रभाव नजरअंदाज करके स्वतंत्र नीति लागू करने की कोशिश करने के संकेत देने वाली हैं, ऐसा भी अमरिकी विशेषज्ञों ने कहा हैं| सौदी के मिसाइल कार्यक्रम के संबंध में हुए आरोप चीन ने ठुकराए हैं|

खाड़ी में जोरदार शस्त्र स्पर्धा शुरू हैं| अमरिका की नीति में होने वाले बदलाव का परिणाम सौदी पर भी हो रहा हैं| इससे आगे सौदी अमरिका के राजनैतिक सर्कल के दबाव के अनुसार नहीं चलेगा, ऐसे संकेत दिए गए हैं| सौदी अपनी स्वतंत्र धारणा लागू कर सकता है, ऐसा सौदी के शासन ने दिखा देने का प्रयत्न शुरू कर दिया है, ऐसा दावा अमरिका के सुरक्षा विभाग के भूतपूर्व वरिष्ठ अधिकारी मायकल रूबीन ने किया हैं|

अमरिका के मिसाइल प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ जेफ्री लुइस ने भी सौदी से मिसाइल कार्यक्रम के लिए होने वाला निवेश चिंता का विषय होने का सूचित किया हैं| अमरिकी गुप्तचर प्रणाली सीआईए के भूतपूर्व वरिष्ठ अधिकारी ब्रूस रिडेल ने भी सौदी से होने वाले मिसाइलों की निर्मिति मतलब सौदी शासन से अमरिका के हित संबंधों की जानबूझकर होने वाली उपेक्षा होने का दावा किया हैं|

अमरिका के सुरक्षा विभाग के एक भूतपूर्व अधिकारी ने सौदी से शुरू किए गए मिसाइल कार्यक्रम के लिए चीन का सहयोग होने का और पाकिस्तान मध्यस्थ होने का दावा किया हैं| सौदी ने साल १९८८ में चीन की ‘डी३- एफ सिल्कवर्म’ मिसाइल खरीदी थीं, इस ओर भी अधिकारी ने ध्यान आकर्षित किया हैं| पाकिस्तान की सौदी तथा चीन दोनों से भी अच्छे संबंध होते हुए सौदी शासन में पाकिस्तान के अनेक अधिकारी सलाहकार के रूप में कार्यरत होने की जानकारी अधिकारी ने दी हैं|

कुछ महीनों पहले पाकिस्तान से सौदी को परमाणु हथियार प्रौद्योगिकी साथ ही परमाणु हथियार प्रदान करने के दावे किए गए थे| परंतु वास्तव में सौदी चीन से इसके लिए सहयोग ले रहा है और इसके लिए पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, यही अमरिकी विशेषज्ञों ने किए दावों से सामने आ रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.